फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rakesh Kadian sets a record by hoisting the tricolor at both summits of Mount Elbrus

Karnal News: माउंट एलब्रुश के दो छोर पर तिरंगा फहरा राकेश कादियान ने बनाया रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Kadian sets a record by hoisting the tricolor at both summits of Mount Elbrus
107...पर्वतारोही राकेश कादियान को सम्मानित करते जेल ट्रेनिंग अकेडमी के प्रिंसिपल नरेश  कुमार गो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश के 4 घंटे में दो छोर पर तिरंगा फहराकर पर्वतारोही राकेश कादियान ने रिकॉर्ड बनाया है। जेल ट्रेनिंग अकादमी में ड्रिल अनुदेशक के रूप में सेवाएं देने वाले राकेश की इस उपलब्धि को जीनियस इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दर्ज किया है। इसके लिए बकायदा सम्मानपत्र भी उन्हें भेजा गया है।

पर्वतारोही राकेश कादियान ने युवाओं में जागरूकता लाने, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के नारे को सार्थक करने और समाज की सोच बदलने के लिए 47 वर्ष की आयु में 24 अगस्त, 2025 को सुबह 6 बजे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश (पश्चिमी छोर 5642 मीटर) और इसी दिन सुबह 10 बजे दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश 5621 मीटर (पूर्वी छोर) पर सफलता पूर्वक चढ़ाई करके तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


राकेश कादियान ने बताया कि अब उनका सपना विश्व के सभी सातों महाद्वीपों के सभी ऊंचे पर्वतों पर भारतीय तिरंगा फहराना है। जिसके लिए वे मेहनत कर रहे हैं। वह अब तक ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर), विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर), अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर केवल 16 घंटे में फतेह), भारत की चोटी माउंट सतोपंथ (7075 मीटर), माउंट नून (7135 मीटर), माउंट कांग-यात्से-1 (6401 मीटर) पर चढ़ाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेशन सिंदूर के जवानों को समर्पित की उपलब्धि
ड्रिल अनुदेशक राकेश कादियान की इस उपलब्धि से जिला जेल और जेल अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी के प्रिंसिपल नरेश कुमार गोयल ने भी उन्हें सम्मानित किया। राकेश ने बताया कि वे अपनी इस उपलब्धि को पहलगाम में शहीद हुए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में सफलता दिलाने वाले भारतीय सेना के जवानों को समर्पित किया है। इस अवसर पर अकादमी स्टाफ सहायक जेल अधीक्षक जोगिंदर सिंह पचार, ड्रिल अनुदेशक ऋषि पाल, वीरेंद्र राणा, कन्हैया लाल, जगदीश बेनीवाल, राजेश लोहान, सुधीर सैनी और मनजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed