फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raised awareness against child marriage.

Karnal News: बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness against child marriage.
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज्ञ​प्
राजौंद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह, भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने व बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। गांव नरवल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एएनएम पूजा और एमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अनमोल धरोहर हैं। आज बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज से बेटा-बेटी के भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप ने की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed