फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rain possibilities in these days

अगले चार दिन बूंदाबांदी-बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
rain possibilities in these days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मौसम परिवर्तन के साथ ही बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने पांच दिसंबर तक करनाल क्षेत्र में बादल छाने, बूंदाबांदी व बारिश की संभावना जताई है। वीरवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पांच दिसंबर दोपहर 12 बजे से मौसम साफ हो जाएगा।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जिला स्तरीय कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, शिमला व हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र में बादलों का साया बना हुआ है। इसके चलते बारिश की संभावना है। सर्दी के सीजन की पहली बारिश सभी फसलों के लिए बहुत अच्छी रहेगी। विशेष तौर पर गेहूं की फसल के लिए रामबाण साबित होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य एवं पर्यावरणविद डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि बारिश से ही वातावरण से स्मॉग का साया हटेगा। दूसरी ओर केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सुबह 25.2, व न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता सुबह 93 व दोपहर को 71 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 12.2 एमएम, हवा की औसत गति 0.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले साल एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed