फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain adds to garlic growers' concerns; resowing may be necessary.

Karnal News: बारिश ने बढ़ाई लहसुन उत्पादकों की चिंता, दोबारा बुवाई की नौबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rain adds to garlic growers' concerns; resowing may be necessary.
इंद्री लहसुन के तैयार खेत में भरा बारिश का पानी। संवाद
इंद्री। अक्तूबर में दो बार हुई तेज बारिश ने लहसुन उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने से लहसुन की फसल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। कई किसानों को खेतों की दो से तीन बार जोताई करानी पड़ रही है, जबकि कुछ किसानों को दोबारा बुवाई। इंद्री क्षेत्र में करीब छह से सात हजार एकड़ कृषि भूमि पर लहसुन की खेती होती है।
विज्ञापन

इंद्री क्षेत्र में अधिकतर किसान अक्तूबर के पहले सप्ताह में लहसुन की बुवाई करते हैं। किसान प्रभात, अमित, राकेश और रिंकू ने बताया कि इस बार अक्तूबर में दो बार तेज बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। जिन किसानों ने पहले ही लहसुन की बुवाई कर दी थी, उनकी फसल प्रभावित हुई है। कई खेतों में दोबारा जोताई करनी पड़ रही है। वहीं, कुछ किसानों को खराब हुई फसल के बाद फिर से बुवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिन किसानों ने 15 सितंबर के बाद लहसुन की खेती के लिए खेत तैयार कर लिए थे, उन्हें अक्तूबर में हुई बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। - सचिन कांबोज, कृषि विकास अधिकारी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed