{"_id":"603d53698ebc3ee6533297d9","slug":"railway-over-bridge-will-be-closed-karnal-news-knl62665458","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च तक बंद रहेगा काछवा रोड रेलवे ओवरब्रिज, कैथल रोड आरओबी का करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च तक बंद रहेगा काछवा रोड रेलवे ओवरब्रिज, कैथल रोड आरओबी का करें इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काछवा रोड का रेलवे ओवरब्रिज 15 मार्च तक बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से आरओबी की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में लाइन पार क्षेत्र से शहर आने वाले और शहर से लाइन पार जाने वाले राहगीरों को कैथल रोड स्थित आरओबी का इस्तेमाल करना होगा। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन रूट प्लान भी जारी किया गया है। लाइन पार क्षेत्र की 25 कॉलोनियों और कई गांवों की करीब डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी है। इतनी आबादी के लोगों को शहर से जोड़ने वाले कैथल और काछवा आरओबी पर सामान्य दिनों में भी भीड़ रहती है। ऐसे में अब 15 दिन जाम की भी संभावना है। अक्तूबर में इस ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। दो दिन चलने के बाद इसलिए रोक दिया गया ताकि धान के सीजन में किसानों को ट्रालियां मंडी तक ले जाने में दिक्कत न हो। लेकिन अब गेहूं के सीजन की शुरुआत से पहले ही मरम्मत कार्य पूरा करने की योजना बनाई है। इस बार नई तकनीक के बिटुमन मास्टिक मैटीरियल से पुल की सड़क बनाई जाएगी। विभाग की ओर से 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
13 साल बाद पहली बार होगी आरओबी की मरम्मत
पीडब्ल्यूडी का यह पुल 13 साल पुराना है। इसका शिलान्यास 5 नवंबर 2004 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। वहीं चार साल बाद जब पुल बनकर तैयार हुआ तो इसका उद्घाटन 24 जुलाई 2008 को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। तब से अब तक इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं हुई। सड़क की हालत भी खराब थी।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अक्तूबर 2019 में कैथल रोड स्थित आरओबी की मरम्मत हुई थी तो ट्रैफिक लोड इस पुल पर बढ़ गया था। फुटपाथ पर टू-व्हीलर चलने से यहां टाइलें भी उखड़ गई थी। 18 नवंबर 2019 को अमर उजाला ने प्रमुखता से यह मामला उजागर किया था। इसके बाद विभाग ने इसकी मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर भेजा था। जिसे अक्तूबर 2020 में मुख्यालय से स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
यह रहेगा रूट प्लान-
1. काछवा व कैथल की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के लिए-
-भारी वाहनों के लिए : कैथल रोड शिव कालोनी से होते हुए नई अनाज मंडी की तरफ से गुजरेंगे।
-छोटे वाहनों के लिए : रामनगर अंदर से होते हुए हांसी चौक, संत निरंकारी चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
2. कैथल व काछवा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस या संत निरंकारी चौक से हांसी चौक, कैथल रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए आगे निकलेंगे।
रेलवे ओवरब्रिज पर 25 एमएम की मास्टिक एसफाल्ट की सड़क के अलावा फुटपाथ पर 60 एमएम इंटरलॉकिंग पेयर ब्लॉक या टाइलें लगाई जाएंगी। पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है। लोगों से भी इसी व्यवस्था अनुसार चलने की अपील है। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल