{"_id":"61902cf261e68c5f1438ce36","slug":"railway-foot-overbridge-will-be-closed-from-tomorrow-till-21-karnal-news-knl89505846","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 21 तक बंद रहेगा रेलवे फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 21 तक बंद रहेगा रेलवे फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सवा महीना पहले शुरू हुए रेलवे फुट ओवरब्रिज पर कल से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। नगर निगम की ओर से ओवरब्रिज पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जाली लगाई जाएंगी। सोमवार से कार्य शुरू किया जाएगा और 21 नवंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में 21 नवंबर तक ओवरब्रिज बंद रहेगा। ऐसे में इस पुल से रोजाना गुजरने वाले दो पहिया वाहनों को अब कैथल या काछवा रोड के फ्लाईओवर से निकलना होगा।
बता दें कि 28 सितंबर को सीएम मनोहर लाल ने इस ओवरब्रिज का उद्घाटन किया था। करीब दो साल तक इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चला था, लेकिन नगर निगम को अब सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाने की याद आई है। नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे फुट ओवरब्रिज पहले ही सुरक्षित है, लेकिन अब इसके संचालन के बाद ओवरब्रिज के दोनों साइडों में जाली लगाए जाने की जरूरत महसूस की गई है। इसलिए अब कार्य शुरू किया जा रहा है। इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी सूचना दे दी गई है, ताकि ट्रैफिक इंचार्ज की ओर से जरूरी प्रबंध किए जाएं।
केवल दो पहिया वाहनों के लिए ही है ओवरब्रिज
करीब 400 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े ओवरब्रिज पर केवल दो पहिया वाहनों का ही आवागमन होता है। करनाल में राम नगर क्षेत्र के लोगों को फुट ओवर ब्रिज की सौगात सीएम मनोहर लाल के चुनावी घोषणा पत्र में थी। ताकि लाइन पार क्षेत्र के लोगों को दो पहिया वाहन से शहर आने के लिए काछवा रोड और कैथल रोड के फ्लाईओवर पर न जाना पड़े। वे राम नगर के बाजार से ओवरब्रिज द्वारा सुरक्षित तरीके से रेलवे लाइन पार कर सकें।