फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raids on medical store and seize records

स्वास्थ्य और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोर जांचें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Raids on medical store and seize records
कोरोना मरीजों को लगने वाले रेमडेसिविर टीके की ब्लैक मार्केटिंग और ओवर चार्ज करने की शिकायत आने पर स्वास्थ्य व फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शनिवार को टीम ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित कई मेडिकल स्टोर पर जांच की। इस दौरान कई दुकानों से करीब तीन माह के दवा परचेज और सेल बिल भी कब्जे में लिए। जिनका अब मिलान किया जाएगा। इधर जांच टीम के मार्केट में आने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग के वरिष्ठ दवा नियंत्रक अधिकारी परमिंद्र सिंह और इंस्पेक्टर रितू मेहला के नेतृत्व में जांच टीम मेडिकल स्टोर पहुंची। काफी देर की जांच के बाद उन्होंने बताया कि रेमडेसिविर टीका महंगे दाम पर या बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बेचा जा सकता। महंगे दाम पर बेच आपदा को अवसर में परिवर्तित करना गलत है। कई जगहों पर जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में कस्बों में भी जांच की जाएगी। ब्लैक में बेचे जाने का सबूत अभी नहीं मिला है। लोगों से अपील है कि जब भी कोई दवा या टीका लें तो बिल जरूर लें। इसके बिना कोई भी दवा मेडिकल स्टोर से न लें। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed