फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raid on two houses, 65 gas cylinders recovered, case on two

दो घरों पर मारा छापा, 65 गैस सिलिंडर बरामद, दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Raid on two houses, 65 gas cylinders recovered, case on two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के मोती नगर व अर्जुन गेट इलाके में बड़े सिलिंडर से गैस निकालकर छोटे सिलिंडर में भरकर बेचने वालों पर डीएफएससी व सिटी थाना पुलिस की टीम ने छापामारी कर दो घरों से 60 सिलिंडर बरामद किए। इनमें से 26 सिलिंडर व्यावसायिक और 34 सिलिंडर घरेलू थे। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक दिनेश तुली की ओर से सिटी थाने में दो आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए हैं। आबादी के अंदर ऐसे अनाधिकृत कार्य से आग लगने की संभावना रहती है।
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक दिनेश तुली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के मोती नगर और अर्जुन गेट क्षेत्र में घर में ही एक सिलिंडर से गैस निकालकर छोटे सिलिंडर में भरकर बेचने का अवैध कार्य चल रहा है। सूचना पर डीएफएससी और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया और मेरठ रोड महाराणा प्रताप चौक के समीप मोती नगर में रमेश मदान के घर पर छापा मारा गया, जहां पर 15 सिलिंडर मिले। इनमें 10 घरेलू और 5 व्यावसायिक थे। इसके बाद टीम ने अर्जुन गेट स्थित मनोज कुमार के घर पर छापा मारा, वहां भी 45 सिलिंडर बरामद किए गए। इनमें 24 घरेलू और 21 व्यावसायिक थे। मनोज कुमार से सिलिंडरों के बारे में पूछा गया कि ये किसके हैं, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। मनोज व रमेश मदान के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विस्फोट का खतरा
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक दिनेश तुली ने बताया कि बिना अनुमति बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरना अवैध कार्य है। इस कार्य से बड़ा हादसा हो सकता है। गैस के कारण विस्फोट हो सकता है, आग लगने का भी खतरा रहता है, क्योंकि गैस भरते हैं तो कुछ गैस बाहर फैल जाती है। ऐसे में छोटी सी चिंगारी से भी बड़ी आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed