फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   raid factory

रिफाइनरी रोड पर बंद फैक्टरी में सीएम के उड़नदस्ते ने मारा छापा, हजारों लीटर डीजल, केमिकल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
raid factory
raid factory - फोटो : Panipat
रिफाइनरी रोड पर गांव सिवाह निवासी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे संजय कादियान और उनके भाई के ड्रीम रिजॉर्ट होटल के साथ बंद पड़ी उन्हीं की एक फैक्टरी पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने रेड मारी। यहां से लाखों रुपये कीमत का डीजल, पेट्रोल, केमिकल, मोबिल ऑयल, केमिकल पाउडर और काला तेल बरामद किया गया है। इस दौरान होटल में बिजली चोरी भी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

नए साल के बाद सीएम फ्लाइंग की ये अब तक की सबसे बड़ी रेड है। इस कार्रवाई को सीएम फ्लाइंग करनाल के साथ पानीपत के खाद्य आपूर्ति विभाग, फायर ब्रिगेड अधिकारी, बिजली विभाग और पुलिस टीम शामिल थी। इसका नेतृत्व सीएम फ्लाइंग टीम करनाल इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने किया। शाम को पांच बजे से शुरू होकर छापामार कार्रवाई रात साढ़े नौ बजे तक चली।
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि यह ईंधन रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से चोरी कर फैक्टरी में लाया जाता था, जहां से इसकी कालाबाजारी होती थी। इस फैक्टरी में तेल रिफाइनरी से ट्रकों में भरकर अवैध तरीके से लाया जाता था। यहां इसे सस्ते दामों पर खरीदकर स्टोर कर महंगे दामों में बेचा जाता था। इसकी आगे तक सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान सीएम फ्लाइंग समेत संयुक्त टीमों ने मौके से 200 लीटर डीजल के तीन ड्रम, डीजल कैन 20 लीटर एक, केमिकल ड्रम 200 लीटर के दस, काला तेल के 200 लीटर के साढ़े तीन ड्रम, मोबिल ऑयल के 200 लीटर के तीन से चार ड्रम, केमिकल पाउडर के 450 कट्टों को बरामद किया है।
टीम ने बताया कि फैैक्टरी और होटल में चोरी से डायरेक्ट चलाई जा रही बिजली के दौरान लोड को चेक किया गया तो ये लोड करीब 58 किलोवॉट का बना। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि उनका बिजली मीटर जला हुआ था, इसमें मौके की रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनेगी की जाएगी।
संजय कादियान और उनके भाई अजय कादियान की इस फैक्टरी में इससे पहले भी कई बार रेड हो चुकी है। इससे पहले भी यहां से भारी मात्रा में डीजल तेल को बरामद किया जा चुका है। इस मामले पक्ष लेने के लिए संजय कादियान को कॉल किया गया, लेकिन उनकी ओर से कॉल रिसीव नहीं की गई।

रेड में करनाल सीएम फ्लाइंग इंचार्ज राजेंद्र कादियान, खाद्य एंव आपूर्ति विभाग से एएफएसओ देवेंद्र कादियान, इंस्पेक्टर विनोद कुमार, फॉयर सेफ्टी आफिसर सुमित कुमार, अनिल कुमार समेत थाना सदर से एसआई रमेश कुमार व एएसआई दिलबाग भी मौजूद रहे। इनके अलावा चांद सांगवान, जेई तेजबीर मान व प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed