फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rahul of Karnanagari will play for UAE cricket team

Karnal News: यूएई की क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे कर्णनगरी के राहुल

Tue, 09 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 09 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul of Karnanagari will play for UAE cricket team
51..... राहुल चोपड़ा - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्णनगरी के राहुल चोपड़ा संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम (यूएई) के लिए खेलेंगे। एशिया कप के लिए यूएई की टीम में उनको शामिल किया गया है। राहुल करनाल के गांव ढाकवाला रोडान के रहने वाले हैं।
राहुल ने कर्ण स्टेडियम से क्रिकेट की शुरुआत की थी। उनके कोच दिनेश ने बताया कि राहुल 4 साल से करनाल के लिए खेल रहे थे। फिर वह यूएई चले गए। क्रिकेट टीम में 20 जनवरी, 2024 को इंटरनेशनल लीग टी-20 में एमआई एमिरेट्स के खिलाफ दुबई कैपिटल्स के लिए टी-20 डेब्यू किया। फरवरी, 2024 में राहुल चोपड़ा को 2023-2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग दो के लिए यूएई की टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने 28 फरवरी, 2024 को कनाडा के खिलाफ यूएई के लिए अपना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैच खेला। 8 मई, 2025 को स्कॉटलैंड के खिलाफ वीआरए क्रिकेट ग्राउंड, एम्सटेलवीन, नीदरलैंड में 101 रन बनाते हुए अपना पहला वनडे शतक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से राहुल यूएई की वनडे टीम के कप्तान हैं। यहां तक पहुंचने के लिए राहुल ने काफी मेहनत करी है। एशिया कप का पहला ही मुकाबला भारतीय टीम के साथ है।

टीम में हैं भारत के छह खिलाड़ी
यूएई टीम में करनाल के राहुल चोपड़ा के साथ भारत के छह खिलाड़ी हैं। राहुल के अलावा हर्षित कौशिक, सिमरनजीत सिंह, ध्रुव पाराशर, अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा भी टीम में शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed