{"_id":"6acd4ef73969f82653020030","slug":"queue-for-the-slip-wait-for-the-check-up-karnal-news-c-18-knl1018-1011052-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पर्ची के लिए कतार, जांच के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पर्ची के लिए कतार, जांच के लिए इंतजार
विज्ञापन
जनरल मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतार। अमर उजाला
करनाल। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर मरीज जिला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए कतार लगी रहीं। जांच और उपचार के लिए अधिक इंतजार करना पड़ा।
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और बदन दर्द जैसी शिकायतों वाले मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने के कारण सोमवार को पंजीकरण से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मरीजों को अधिक समय लगा।
पीएमओ और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सरिता के अवकाश पर होने के कारण फिलहाल एक ही डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों जांचों का काम एक ही डॉक्टर के जिम्मे होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों आगे की तारीख देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
डेंगू की आशंका
मौसम में बदलाव के बीच डेंगू की आशंका वाले मरीजों की जांच पर भी स्वास्थ्य विभाग का ध्यान है। सरकारी अस्पतालों में पहले रोजाना करीब पांच से छह सैंपल लिए जा रहे थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 12 से 15 तक पहुंच गई है।
मरीजों ने बताई परेशानी
सुबह अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन पर्ची बनवाने के लिए ही काफी देर लाइन में खड़े रहना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। - सोहनलाल, इंद्री
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल आए थे। यहां बताया गया कि आज जांच नहीं हो पाएगी और दूसरी तारीख पर आना होगा। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। - रोहताश, असंध
हम दूर से अस्पताल आए हैं। उम्मीद थी कि आज जांच हो जाएगी, लेकिन अब दोबारा आना पड़ेगा। इससे समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ते हैं। - सिमरन, समाना बाहू
सुबह से अस्पताल में हैं। पहले पर्ची बनवाई, फिर डॉक्टर और जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में भीड़ होने से काफी समय लग गया। - आदेश, सेक्टर 14
जिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। सीमित संसाधनों के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। पीएमओ मैडम अवकाश पर होने के चलते अल्ट्रासाउंड में दिक्कत आ रही है। - डॉ. मुनीश, आरएमओ, जिला अस्पताल