फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Punjab firm grabs rice worth Rs 20.64 lakh

Karnal News: पंजाब की फर्म ने 20.64 लाख के चावल हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab firm grabs rice worth Rs 20.64 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंजाब की एक फर्म ने 20.64 लाख रुपये के चावल मंगवाकर उसका भुगतान नहीं किया। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में लक्ष्मी इंडस्ट्रीज तरावड़ी के पार्टनर राजीव कुमार ने बताया कि उनकी फर्म चावल की मैन्युफैक्चरिंग व सेल का काम करती है। प्रमोद कुमार चावलों का ब्रोकर है। वह अप्रैल 2024 में उसके पास गोयल ब्रदर्स पटियाला से प्रदीप गोयल व राजन को लेकर आया था। उसने प्रदीप व राजन को चावल का ट्रेडर्स बताया और कहा कि आपका चावल खरीदना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें समय-समय पर चावल देते रहना वह पेमेंट करते रहेंगे। इस बात की जिम्मेवारी प्रमोद ने ली। प्रमोद के विश्वास में आकर मार्च 2024 में अलग-अलग दिनों में 36 लाख 74 हजार 428 रुपये का चावल गोयल ट्रेडिंग कंपनी को भेज दिया। आरोपियों ने अभी तक 20 लाख 64 हजार 428 रुपये नहीं दिए। जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया। जब वह उनके बताए हुए पते पर गए तो आरोपी वहां भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed