{"_id":"6ac40a71cf1ae3a97e05918b","slug":"protest-over-issuance-of-temporary-slips-instead-of-permanent-gate-passes-karnal-news-c-18-knl1018-1006305-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पक्के गेटपास के बजाय कच्ची पर्ची देने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पक्के गेटपास के बजाय कच्ची पर्ची देने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
निगदू निसिंग अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपते इनेलो नेता। संवाद
निसिंग। अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान को लेकर अव्यवस्था है। किसानों को कंप्यूटर से निकले गेटपास के बजाय हस्तलिखित कच्ची पर्चियां दी जा रही हैं। इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को मंडी में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इन हालात पर इनेलो नेताओं ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता अमृत पाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कच्ची पर्चियों, खरीद प्रक्रिया और निजी उठान की निष्पक्ष जांच की मांग की। किसानों ने ओवरलोड और बिना नंबर वाहनों पर कार्रवाई की भी मांग की। आरोप है कि लोकल राइस मिलर पीआर धान एमएसपी से कम दामों पर खरीद रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता ने खरीद जारी रहने और कच्ची पर्ची की जांच कराने की बात कही। संवाद