फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prostitution was being made hostage to three girls, three arrested including manager

Karnal News: बंधक बना तीन युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was being made hostage to three girls, three arrested including manager
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। युवतियों को बंधक बनाकर उनसे गलत कार्य कराने का मामला सामने आया है। सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पैराकिट गेस्टहाउस पर छापा मारा तो वहां तीन युवतियां व दो युवक आपत्तिजनक हालात में मिले। दो आरोपी युवकों के साथ गेस्टहाउस के प्रबंधक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी मुकेश कुमार को सोमवार को सूचना मिली कि रेलवे रोड स्थित पैराकिट गेस्टहाउस में कुछ लड़कियों को जबरन रखकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना पर डीएसपी की अगुवाई में थाना सिविल लाइन के प्रबंधक ललित सरोहा व महिला पुलिस कर्मियों के साथ गठित की गई टीम ने छापा मार दिया। पहले वहां ग्राहक बनकर पुलिस कर्मी को भेजा गया। नंबर देखकर दो हजार रुपये दिए गए। जब गेस्टहाउस में बातचीत की तो प्रबंधक ने रुपये ले लिए और पुलिस कर्मी को अंदर भेज दिया। जब प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास वही नोट बरामद हो गए। अंदर जाकर देखा तो वहां तीन युवतियां व दो युवक थे। प्रबंधक सहित पकड़े गए तीन आरोपियों में एक गोंदर गांव का तो एक करनाल के मोतीनगर व दूसरा आनंद बिहार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक ललित ने बताया कि गिरफ्तार किए मोहित, राकेश और नवीन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी गई तीनों लड़कियों को गेस्ट हाउस में बंधकर बनाकर रखा गया था। इन्हें कोर्ट में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए गए हैं। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सुपरमॉल में पकड़ी गई थी युवतियां
- कुछ दिन पहले भी पुलिस ने सुपरमाॅल में छापा मारा था, तो वहां भी देह व्यापार में लिप्त कुछ युवतियों व युवकों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस धंधे पर रोक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed