फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Property owners monopoly in sub-meter power distribution

25. उपलानी में मनाया गुरु ब्रहमानंद का जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Property owners monopoly in sub-meter power distribution
असंध। गांव उपलानी स्थित गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में गुरु ब्रह्मानंद महाराज का 114वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान किया और विश्व कल्याण की कामना की। कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि जगतगुरु ब्रह्मानंद महाराज मानवतावादी होने के साथ-साथ गाय प्रेमी भी थे। उनकी शिक्षाएं मानवता में समानता और सब जीवों के प्रति दयाभाव रखने की हैं। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा को विशेष महत्व दिया। वहीं स्वामी ब्रह्मानंद ने कई ग्रंथों की रचना भी की। इसलिए हमें उनकी दी हुई शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सलिंद्र कुमार ने बताया कि आश्रम में गुरुजी के जन्मोत्सव पर समस्त ग्रामीणों ने कार्यक्रम में श्रद्धाभाव से भागीदारी की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह राणा, पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह, आलम वडै़च, गुरजंट सिंह, अनिल शर्मा फफड़ाना, ओमदत कौशिक, पूर्व सरपंच जोगिंद्र, भाग सिंह, भगत दलेर सिंह, सूरत सिंह, सुलतान सिंह, महासिंह, सुमित कुमार, वजीर सिंह, भजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed