{"_id":"1d004896b8593f9ce96359e0b953a1a5","slug":"professional-courses-will-begin-in-42-schools-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 42 स्कूलों में शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 42 स्कूलों में शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को किताबी शिक्षा के साथ रोजगारपरक शिक्षा भी दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से नए सत्र से जिले के 42 स्कूलों में दो-दो प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सों की शुरुआत के लिए विभाग द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से उपयुक्त स्कूलों के चयन के लिए सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि सर्वे पूरा होते ही स्कूलों में कोर्स ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों में शुरू होने वाले इन कोर्सों में नौंवी कक्षा में प्रवेश करने वाले छात्र ही एडमिशन ले सकेंगे, जो 12वीं कक्षा तक ट्रेनिंग लेने के बाद विभाग से चार साल का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे, जो सभी प्राइवेट व सरकारी नौकरियों के लिए मान्य होंगे। विभाग द्वारा इस योजना को प्रथम चरण में सफलता मिलने के बाद शुुरू किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले जिले के 29 स्कूलों में पहले से ही ये कोर्स चल रहे हैं। जिनका पहला बैच इस वर्ष पूरा होगा। लेकिन कोर्सों में छात्रों की रुचि को देखते हुए विभाग द्वारा जिले के अन्य स्कूलों में भी इन कोर्सों को लागू करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा प्रत्येक स्कूल में दो-दो कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में अब इन प्रोफेशनल कोर्स की होगी पढ़ाई
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में छात्रों को अब नौंवी कक्षा से ऑटो मोबाइल, रिटेल मैनेजमेंट, टूरिज्म, मीडिया एंटरटेनमेंट एंड एनिमेशन, ब्यूटी वैलनेस, फिजिकल, हेल्थ वैलनेस, पेशेंट केयर असिस्टेंट, स्पोर्ट्स, एग्रीकल्चर, अप्रैल डिजाइनर, स्टेनो एंड डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स कराए जाएंगे। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रों को इनके सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
प्रत्येक कोर्स में होंगे 25 विद्यार्थी
स्कूलों में शुरू होने वाले प्रत्येक कोर्स में 25 विद्यार्थियों को होना जरूरी है। इससे कम संख्या होने पर विभाग द्वारा स्कूल में कोर्स की शुरुआत नहीं होगी। छात्रों को इन कोर्सों के लिए प्रेरित करने की जिम्मेवारी अब स्कूलों की होगी।
वर्जन
स्कूलों में छात्रों को रोजगार परक शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से अगले वर्ष से जिले के 42 स्कूलों में 14 प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। विभाग द्वारा अब तक 29 स्कूलों में इन कोर्सों का सफल संचालन किया है। जिसका पहला बैच इस वर्ष निकलेगा। लेकिन जिन स्कूलों में इन कोर्सों की शुरुआत हुई है, वहां के छात्रों ने इनमें बेहतर रुचि दिखाई है।
-आशा मुंजाल, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।