फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Procession taken out on Sri Krishna Janmashtami

Karnal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Sri Krishna Janmashtami
68... .... श्री सेवक सभा की ओर से निकाली गई शोभ यात्रा में निशान लेकर शामिल महिलाएं। संवाद
करनाल। कन्हैया के जन्मोत्सव पर श्री सेवक सभा की ओर से शहर में शनिवार को विभिन्न आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा और निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। सभा के प्रधान रमेश गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां और श्रीखाटू श्याम की निशान यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मंदिर जोड़ियां कुआं जुंडला गेट पर संपन्न की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बैंडबाजे वाली टोलियां और देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेणु बाला ने श्रीकृष्ण के गीता के संदेशों को जीवन में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यकारी प्रधान विनोद गुप्ता, संजय बंसल, चंदन गर्ग, नीरज गुप्ता और रमन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed