फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   problem

नासिक से धीमा आ रहा प्याज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
problem
प्याज के दाम बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने अक्तूबर माह में डिपो के माध्यम से प्याज देने की घोषणा की थी। प्रदेश में प्याज की कमी के चलते नासिक से प्याज मंगवाया जा रहा है, लेकिन नासिक से भी प्याज धीमी गति से आ रहा है। इस कारण जिले के सभी डिपो पर प्याज नहीं पहुंच पा रहा है। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि जिले के 55 डिपो के पास ही अब तक प्याज पहुंचा है, बाकी शेष इंतजार में हैं। बता दें कि जिले में कुल 650 के करीब डिपो हैं। प्याज लेने के लिए जब लोग डिपो पर जाते हैं तो उन्हें वहां से खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में मंगलवार को प्याज के दाम 60 रुपये प्रति किलो रहे, जबकि एक अक्टूबर से हर डिपो पर 31 रुपये प्रति किलो प्याज बेचने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

चार दिन से काट रही हैं चक्कर
संतोष देवी ने बताया कि वह डिपो के पास चार दिन से चक्कर काट रही हैं, लेकिन अभी तक उनको डिपो से प्याज नहीं मिला। जब वह उनसे पूछते हैं कि प्याज क्यों नहीं दे रहे तो वह कहते हैं अभी प्याज नहीं आया है। जब आएगा सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर
कमलेश देवी ने बताया कि वह मंगलवार को डिपो के पास गई और प्याज के बारे में पूछा तो उन्होंने सही ढंग से जवाब नहीं दिया। वह कहते हैं कि अभी तक प्याज के बाबत उनके पास कोई सूचना नहीं है कि कब तक प्याज आएगा। ऐसे में वह बाहर से 60 से 70 रुपये प्रति किलो के भाव में प्याज खरीद रही हैं।
31 रुपये किलो के हिसाब से मिला प्याज
संगीता ने बताया कि उनको डिपो से प्याज मिल गया है, जो कि 31 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लिया है। बाहर से खरीदने पर तो उनको अपनी जेब की ओर देखना पड़ता था, लेकिन अब आधे रेट में प्याज डिपो से मिल रहा है तो वह खुश हैं।

नासिक से प्याज आता है जो कि धीमी गति से आ रहा है। 55 डिपो के पास प्याज भेज दिया गया है। जल्द ही बाकी बचे डिपो पर प्याज पहुंचा दिया जाएगा। लोगों को उसके बाद यदि कोई शिकायत होती है तो वह सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। -कुशल भूरा, डीएफएससी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed