फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   prisoner attempted suicide

10 साल की सजा काट रहे कैदी ने दीवार में सिर मार कर व कलाई की नश काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
prisoner attempted suicide
जिला जेल में 10 साल की कठोर कारावास काट रहे एक कैदी ने दीवार में सिर मार कर और कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जानकारी होते ही कैदी को तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला जेल के डीएसपी ने इस कैदी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की शिकायत दी है। मामले में रामनगर थाना ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल डीएसपी संजय बांगड़ ने बताया कि शिव कॉलोनी गली नंबर-9 निवासी गुरपिंदर के खिलाफ सिटी थाना ने 25 अगस्त 2018 को चोरी का मामला दर्ज किया था, जिसे लेकर वह जिला जेल में बंद है। मामले में न्यायालय ने 10 अक्टूबर 2019 को आरोपी गुरपिंदर को 10 वर्ष की कठोर कारावास और 25000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। तभी से जिला जेल में गुरपिंदर सजा काट रहा है। 29 और 30 अगस्त की रात को कैदी ने जेल में दीवार पर अपना सिर मार कर और अपने कलाई की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कैदी को तुरंत जिला जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed