फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prisoner attempted suicide in district jail

जिला जेल में बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Prisoner attempted suicide in district jail
जिला जेल में बंद गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी पंजाब सिंह ने नुकीली वस्तु से कलाई की नस काटने की कोशिश की। आत्महत्या के कोशिश किए जाने की जेल प्रबंधन को भनक लगी तो उसे जिला जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। कैदी फिलहाल उपचाराधीन है। जेल प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब सिंह पुत्र शेर सिंह मूल रूप से जींद जिले के रोहड़ का रहने वाला है। वह करनाल में पिंगली रोड पर धर्मकांटा के पीछे स्थित गुरुनानकपुरा कॉलोनी में रह रहा था। उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इन मामलों के तहत उसे जिला जेल की बैरक नंबर 26 में रखा गया है। इस बंदी ने बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नुकीली वस्तु से कलाई की नस काट ली। इसकी भनक जब जेल कर्मचारियों को लगी तो तुरंत उसके पास पहुंचे और पंजाब सिंह को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने तुरंत रामनगर थाने में शिकायत भेज आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। रामनगर थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे हैं। पंजाब सिंह को ज्यादा जख्म नहीं है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। जांच के तहत उससे पूछताछ की जाएगी कि आखिर उसने किस वजह से आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed