फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   prime minister's residence

प्रधानमंत्री आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
prime minister's residence
यमुनानगर। पक्के आवास का सपना संजोने वाले जरूरतमंद शहरवासियों के लिए सरकार ने एक ओर राहत प्रदान की है। जो लोग दस्तावेजों की कमी के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएमएवाई) का लाभ पाने से वंचित रह गए थे। ऐसे लोग 25 मार्च तक कन्हैया साहिब चौक के नजदीक स्थित नगर निगम कार्यालय की सीपीओ शाखा में अपने सभी दस्तावेज जमा करवाकर सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 25 मार्च के बाद अधूरे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी के तहत साल 2017 में सरकार द्वारा आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद नगर निगम एरिया के 4375 लोगों के आवेदन स्वीकार हुए थे। पात्रों की सूची निगम अधिकारियों को मिलने के बाद उसकी जांच शुरू हुई। जांच में लगभग 1900 आवेदक नियमों पर खरा नहीं उतर पाए थे। इनमें से कई लोगों ने अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए थे या किन्हीं कारणों से जमा करवाने से रह गए थे। किसी ने पूरे दस्तावेज जमा नहीं करवाए थे तो किसी के दस्तावेजों में कमी थी।
विज्ञापन

बाक्स
1577 को पहली व 694 को जारी हो चुकी है तीसरी किस्त
मेयर व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जरूरतमंद को पक्का मकान बनाने के लिए योजना के तहत कुल ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। मकान की नींव भरते समय एक लाख रुपये, लेंटर डालने पर एक लाख व निर्माण पूरा होने पर 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। नगर निगम एरिया के सभी जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ मिले। योजना के तहत अब तक हम 1577 पात्रों को पहली किस्त जारी कर चुके हैं। इसके अलावा 1295 लोगों को दूसरी और 694 को तीसरी किस्त जारी हो चुकी है। योजना के तहत लाभार्थियों को अब लगभग साढ़े 32 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जमा करवाने हैं दस्तावेज
1 आधार कार्ड
2 राशन कार्ड
3. परिवार पहचान पत्र
4. बैंक खाते की कॉपी
5. जमीन की रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज
6. मकान की अंदर व बाहर की फोटो
7. हाउस टैक्स बिल की रसीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed