फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation for flood protection, emphasis on micro irrigation

बाढ़ से बचाव की तैयारी, सूक्ष्म सिंचाई पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Preparation for flood protection, emphasis on micro irrigation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि कश्यप जन्मोत्सव में भाग लेने के बाद पंचायत भवन पहुंचकर 88 करोड़ 29 लाख रुपये के लागत वाली तीन परियोजनाओं का शिलान्यास व एक परियोजना का उद्घाटन किया। इसमें 13.29 करोड़ से शिव कॉलोनी व हकीकत नगर में बने एसटीपी पर सौर ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, 65.29 करोड़ से बने एसटीपी पर 6400 एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए सौर ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और 903.48 लाख की लागत से कैरवाली से मुंडोगढ़ी तक ड्रेन के पुनर्निर्माण, इंद्री स्केप बुर्जी 145000 से 159000 तक की खुदाई परियोजना का शिलान्यास किया गया। जिसके जरिए बाढ़ से बचाव की तैयारी और सूक्ष्म सिंचाई पर जोर देने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले समय में इन परियोजना का लाभ कई गांवों की जमीन को बाढ़ से बचाने और सिंचाई करने के लिए मिलेगा।
शहर से सटे इंद्री मोड़ पर श्री आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की स्मृति में श्री घंटाकर्ण महावीर मनोहर द्वार का निर्माण कराया गया है। जिसका मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। भव्य द्वार पर धौलपुरी स्टोन लगाया गया है तथा एलूमीनियम कंपोजिट पैनल शीट पर इसका नाम श्री घण्टाकर्ण महावीर मनोहर द्वार लिखा गया है। रात्रि के लिए गेट पर लाइट की व्यवस्था की गई है। इसके दोनों साइड में श्री आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की प्रतिमा के साथ-साथ श्री घंटाकर्ण महावीर जी की प्रतिमा भी लगाई गई है।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान श्री मनोहर जैन आराधना मंदिर संस्था के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें पगड़ी पहनाई गई। सदस्यों ने मां पद्मावति का स्मृति चिन्ह भी मुख्यमंत्री को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जगमोहन आनंद, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल, नोडल अधिकारी मनदीप कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इन इलाकों को मिलेगा लाभ
एसटीपी पर कृषि सूक्ष्म सिंचाई के लिए समुदाय आधारित सौर ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से गांव रांवर, शेखपुरा, गंगोगढ़ी, ऊंचा समाना, बजीदा जटान, कुटैल, कैरवाली, अमृतपुर कलां, मुबारकाबाद, अलीपुर माजरा, कलरों, चौरा आदि कई गांवों के किसानों की 6400 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की कैरवाली से मुंडोगढ़ी तक ड्रेन का पुनर्निर्माण और इंद्री एस्केप की बुर्जी नंबर 145000 से बुर्जी नंबर 159000 तक खुदाई के लिए परियोजना का लाभ गांव कैरवाली, फाजिलपुर, माजरा, चौरा, दारूलामा, तात्तरपुर और बहलोलपुर के लोगों को मिलेगा, इनकी कृषि भूमि को बाढ़ की समस्या से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed