{"_id":"685088a5e7be93a82209004f","slug":"pre-monsoon-rain-may-occur-after-two-days-karnal-news-c-18-knl1008-671462-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दिन बाद हो सकती है प्री-मानसूनी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दिन बाद हो सकती है प्री-मानसूनी बारिश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दो दिन बाद यानी 19 जून से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। वहीं मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को सुबह से बादल छाए लेकिन बिना बरसे आगे बढ़ गए। 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया।
वहीं हवा में आद्रता 69 प्रतिशत रही, जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के सापेक्ष इसमें कोई खास अंतर दर्ज नहीं किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में तो गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी हैं लेकिन करनाल में बारिश नहीं हुई है। मंगलवार को भी बादल छा सकते हैं, कहींश्रकहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 18 व 19 जून को आंशिक बादलवाई के साथ मौसम खुश्क रह सकता है लेकिन 19 जून के बाद मानसूनी हवा के जिले में पहुंचने की संभावना है, जिसके कारण कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।