फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Poultry farm, Poultry farm dirty, getting in street cleaning, karnal

गंदगी पोल्ट्री फार्म में, हो रही गली की सफाई

Mon, 20 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 20 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm, Poultry farm dirty, getting in street cleaning, karnal
सफाई - फोटो : अमर उजाला
पोल्ट्री फार्मों की गंदगी की वजह से ‌करनाल जिले के गांव रसूलपुर और आसपास के अन्य गांवों पनप रही मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने सरकार से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को समस्या का स्थायी समाधान के लिए आश्वस्त किया है। लेकिन पहले ही दिन सफाई करवाने पहुंचे एक जेई व पटवारी ने पोल्ट्री फार्म में सफाई करवाने की बजाए गलियों की सफाई करवाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन की आदेश पर गांव की मुख्य सड़कों पर झाडू लगाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तो गंदगी का नाम ही नहीं है। मक्खियां तो पोल्ट्री फार्म की गंदगी से फैल रहीं है। प्रशासन पोल्ट्री फार्म को बंद करवाने की बजाए ग्रामीणों से अपने गांव की सफाई करवाने पर जोर दे रहा है। प्रशासन द्वारा सफाई कार्य के लिए कर्मचारी भी मुहैया नहीं करवाए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दो पोल्ट्री फार्म में स्प्रे की है। लेकिन इस प्रयास से मक्खियों की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन


सरपंच रामेश्वरदास ने बताया कि रविवार को एक जेई व पटवारी गांव में सफाई करवाने पहुंचे थे। उनके कहने पर करीब 30 से 35 ग्रामीणों ने सड़कों की सफाई की है। उन्होंने कहा कि गांव में कहीं पर भी सफाई व्यवस्था का अभाव नहीं है। मक्खियां पोल्ट्री फार्मों की गंदगी से बढ़ रही हैं। इसके लिए प्रशासन ने अगस्त तक का समय मांगा है। यदि इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो पूरा गांव यहां से पलायन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed