फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Postpartum depression is increasing among women after delivery, road strengthening work is stuck

Karnal News: प्रसव के बाद महिलाओं में बढ़ रहा पोस्टपार्टम डिप्रेशनसड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Postpartum depression is increasing among women after delivery, road strengthening work is stuck
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के बाहरी इलाके में शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड टी-प्वाइंट तक के रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाना है, लेकिन इसकी फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय में करीब एक माह से अधिक समय से अटकी है। रेट अप्रूवल नहीं हो पाने के कारण वर्क ऑर्डर भी जारी नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण 11.50 करोड़ रुपये की लागत वाली ये परियोजना पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
पहले ये कार्य स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कराना था लेकिन उसका कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद उसका धन नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया था। इसी धनराशि से निगम ने कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले दिनों सड़क के सुदृड़ीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित की थी, जिसके खुलने के बाद तकनीकी मूल्यांकन कर इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से इसका पत्र जारी होना है, इसके बाद ही चयनित एजेंसी को कार्य आदेश (वर्क ऑर्डर) जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक मुख्यालय से इसका वित्तीय स्वीकृति का पत्र जारी नहीं किया जा सका है। परिणाम ये है कि परियोजना में अनावश्यक विलंब हो रहा है।
चयनित एजेंसी भी शुरू करने का इंतजार कर रही है। समय भी कम है, क्योंकि जून के महीने में बारिश होने की भी संभावना रहती है, जिसमें कार्य प्रभावित हो सकता है।
ऐसे होगा रोड का कायाकल्प : ग्रीन बैल्ट से सटी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण में वाहन चालकों की सुविधा को देखते तमाम कार्य किए जाएंगे। बिटुमिन कंक्रीट से मजबूत सड़क का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से रोड फर्नीचर के कार्य करवाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सेंट्रल वर्ज, पेड़-पौधे, लैंड स्केपिंग, थर्मोप्लास्टिक पेंट, जेब्रा क्रॉसिंग, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने जैसे कार्य करवाए जाएंगे। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों व सैर-सपाटे के लिए आने वाले नागरिकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया होंगी। सडक़ का निर्माण मेरठ रोड ग्रीन बेल्ट टी-प्वायंट से शुरू कर सांई बाबा मंदिर चौक, नूर महल चौक, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-9 व मार्केट एरिया से होते हुए शहीद उधम सिंह चौक तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed