फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   POS machine, wheat is spoiled somewhere, consumers returned empty handed

अन्नपूर्णा महोत्सव, पॉश मशीन खराब होने से नहीं हुआ राशन वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
POS machine, wheat is spoiled somewhere, consumers returned empty handed
करनाल। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत जिले के 646 राशन डिपो पर अन्नपूर्णा महोत्सव शुरू हुआ। डिपो को सजाया गया। जलपान की व्यवस्था की गई। समारोह हुए लेकिन सालों पुरानी पीओएस मशीनें दगा दे गईं। जिससे कई घंटे तक राशन वितरण नहीं हो सका। कुछ डिपो बंद भी रहे। कई पर खराब गेहूं पहुंचा। हालांकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी डिपो पर गेहूं वितरण का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड एक व दो के अंतर्गत चार राशन डिपो में से तीन की पीओएस मशीनें खराब होने के कारण गेहूं वितरण नहीं हुआ। राशन कार्ड धारक सुबह से शाम तक डिपो के चक्कर काटते रहे लेकिन खाली हाथ लौटे। नियमों में बंधे डिपो धारकों की विवशता रही कि वे बिना मशीन के गेहूं नहीं बांट सके। हांसी रोड गली एक के डिपो पर खराब गेहूं पहुंचा। फिर भी डिपो संचालक ने बांटा। बाद में शिकायत होने पर पहुंचे अधिकारियों ने गेहूं बदलवाने की बात कही।
विज्ञापन

इधर, डीएफएससी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आठ राशन डिपो पर पीओएस मशीनें खराब थी। यहां पर ऐसे डिपो जहां दो मशीनें थी या उनके पास उपभोक्ता कम थे, उनसे लेकर राशन वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed