{"_id":"68cb0d183b1cba3b9904570d","slug":"portal-opens-again-take-admission-in-first-year-of-graduation-by-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-740904-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फिर खुला पोर्टल... स्नातक प्रथम वर्ष में कल तक लें प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फिर खुला पोर्टल... स्नातक प्रथम वर्ष में कल तक लें प्रवेश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया गया है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए लिया गया है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश से वंचित रह गए थे। पोर्टल 19 सितंबर तक खुला रहेगा। ऐसे में जो विद्यार्थी अभी तक दाखिला नहीं ले पाए थे, वे अपना फार्म भर कर दाखिला ले लें।
राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र नागिया ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने संबंधित महाविद्यालय में महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द प्रवेश सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को विलंब शुल्क भी देना होगा। विदित रहे कि जिले के 13 कॉलेजों में स्नातक की करीब 15 प्रतिशत सीटें अभी भी रिक्त हैं।
आईटीआई में 30 तक लें दाखिला
हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में भी दाखिले का पोर्टल खोला गया है। 30 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चलाई गई है। यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो अभी तक आईटीआई में दाखिला नहीं ले पाए हैं। नए आवेदन भी भरे जा सकते हैं। ये दाखिला नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा और इसमें आरक्षण लागू नहीं होगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी पांचवें चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद कई सीटें खाली रह जाने के चलते विभाग ने अब ऑन द स्पॉट काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
रैंक व मेरिट के आधार पर प्रवेश
आईटीआई में रैंक व मेरिट कार्ड के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। इसी के साथ विद्यार्थियों से फीस ली जा रही है और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग ने आठ जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत पांच चरणों में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। अब विभाग ने इन सीटों को ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर भरने का निर्णय लिया है। सरकारी और निजी आईटीआई में ज्यादातर सीटें इसी प्रक्रिया से भरी जाती हैं।