फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   political

वधवा हुए भाजपाई, सीएम घर पहुंचे तो मराठा ने छोड़ी कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
political
पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी के रूप में सीएम मनोहर लाल के प्रतिद्वंद्वी रहे पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने समर्थकों समेत भाजपा का दामन थाम लिया है। काछवा रोड स्थित मेहता फार्म में आयोजित कार्यक्रम में करनाल से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र शर्मा, लोकसभा के प्रत्याशी पंकज चौधरी, नगरपालिका के पूर्व उप प्रधान कंवल भसीन, पूर्व पार्षद सतीश और इनेलो के सुभाष, आप पार्टी के अनिल पांचाल, कांग्रेस किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज दहिया ने साथियों के साथ भाजपा में आस्था व्यक्त की। पार्टी में आने वालों को सीएम ने पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, कांग्रेस नेता वीरेंद्र मराठा के घर भी सीएम मनोहर लाल पहुंचे। वहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बता दें कि वीरेंद्र मराठा असंध से कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं। सीएम के जाने के बाद मराठा ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। दावा किया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को पानीपत में गृह मंत्री अमित शाह की रैली है, उनके नेतृत्व में मराठा भाजपा का दामन थामेंगे। गौरतलब है कि मराठा का रोड़ बिरादरी में अच्छा प्रभाव है। कुरुक्षेत्र से लेकर पानीपत तक इस बिरादरी का अच्छा प्रभाव है। हर हलके में इनके अच्छे खासे मतदाता हैं। भाजपा की प्रभाव को भुनाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि मराठा हर साल पानीपत स्थित कालाअंब पर मराठाओं की बहादुरी को लेकर कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह 9.30 के करीब सीएम मनोहर लाल करनाल पहुंचे। हवाई पट्टी से वे सीधे गांव झंझाड़ी स्थित कांग्रेस नेता वीरेंद्र मराठा के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान बंद कमरे में दोनों नेताओं ने आधे घंटे तक बातचीत की। सीएम के जाने के बाद मराठा ने मीडिया को जारी बयान में कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा की। संभावना जताई जा रही है कि वे 14 को पानीपत में भाजपा ज्वाइन करेंगे। गौरतलब है कि मराठा असंध से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन टिकट सैलजा के समर्थक शमशेर सिंह गोगी को मिली। ऐसे में अगर मराठा भाजपा का दामन थामते हैं तो असंध में मुकाबला और दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने खाया है, उसका खाया- पिया निकाल देेंगे : मनो
काछवा रोड स्थित जनसभा को संबोधित कर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पीएम ने कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। इसको हरियाणा में आगे बढ़ाकर जिन्होंने गलत तरीके से खाया है उनका खाया-पिया भी निकालेंगे। उनको नहीं छोड़ेंगे। कुछ समय पहले राजनीति को गंदा खेल माना जाता था। वे राजनीति करते समय सोचते हैं कि पहले देश फिर मैं। यही मानकर काम कर रहे हैं। पहले वाले राजनीति में सोचते थे कि पहले मैं, देश जाए भाड़ में। आम नागरिक और नेताओं को सोचना चाहिए कि वे देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसा करने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे हैं। हम सब उनका सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो आज भाजपा में शामिल हुए हैं। उनको शरीर से नया कह सकते हैं मन से वो नये नहीं है। ये मन से तो पहले भी जुड़े थे। मनोज वधवा इनेलो में रहे। सब कहते थे अच्छे आदमी गलत पार्टी हैं। करनाल को आगे बढ़ाने की विचारधारा रही हैं।
व्यापारी की कहावत, मैथ के फार्मूले से बताया जीत का गणित
मुख्यमंत्री ने अपनी जीत के व्यापारी और गणित के फार्मूले से जीत का अंतर बताया। मनोहर लाल ने कहा कि जीत के वोटों के अंतर की बात है, पिछली बार 62 हजार का अंतर था। 18 हजार का अंतर जयप्रकाश गुप्ता ने खत्म कर दिया था। जनता से पूछा कितना हुआ। जवाब आया, 80 हजार। पास में खड़े मनोज वधवा को पूछा आपने कितना खत्म किया था। जवाब मिला 17 हजार। जोड़ करते बोले - ये 97 हजार हो गये। हमारे व्यापारी मित्र कहते हैं। 97 के बाद दो ब्याज के, दो लिहाज के। तो 101 हो गये। पहले की हुई एक लाख वाली बात तो पूरी हो गई। मैथ के फार्मूले को बताकर कहा कि अब जब ए जमा बी का स्केयर बराबर ए स्केयर जमा बी स्केयर जमा दो एबी। ये गणित को फार्मूला है। ए स्केयर और बी स्केयर तो जयप्रकाश गुप्ता और मनोज वधवा हो गए। तो प्लस दो एबी सब मिलकर करेंगे तो सभी मिलकर 25-30 हजार और हो जाएंगे। सीट तो जीती जाएगी। चाहे एक वोट हो या सवा लाख से जीतें। इससे जनता में एक संदेश जाएगा। जो व्यवस्था परिवर्तन करके राजनीतिक के मायने बदले जाएंगे।
कांग्रेस ने उत्तरी हरियाणा की अनदेखी की, 13 को समर्थकों की बैठक में लेंगे फैसला : मराठा
करनाल। मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए प्रेस को जारी बयान में मराठा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। मराठा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे में उत्तरी हरियाणा की अनदेखी की गई है, इससे खफा होकर कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में कांग्रेस पार्टी ने उत्तरी हरियाणा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मराठा और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह दोनों का अपनी अपनी जाति में आधार समाप्त करने का प्रयास किया गया है, इसलिए जनमानस में भी कांग्रेस पार्टी के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जनता इतनी खफा है कि कांग्रेस के इस रवैये से उत्तरी हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का पूर्णतय: सफाया भी हो सकता है। वीरेंद्र मराठा ने आगामी रणनीति व राजनीतिक कदम के लिए 13 अक्तूबर दिन रविवार को अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा को इस्तीफा भेज दिया गया है।

हर जनमानस को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : मनोहरलाल
करनाल। भाजपा सरकार मूलभूत सुविधाओं के लिए कृतसंकल्प है। हर जनमानस को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्र्र्र्र्रवार को मंगल कॉलोनी और दुर्गा कॉलोनी में जनसभाओं को संबोधित करते कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कॉलोनियों को अभी तक वैध नहीं किया गया है वहां अमरूत योजना के तहत काम शुरू हो गए हैं। कुछ दिन में अब यहां पर सीवरेज, बिजली, सड़क सहित लोगों को सभी सुख सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगी। बसंत बिहार कॉलोनी शहर की बड़ी कॉलोनी हैं। इसमें करीब छह हजार आबादी रहती है, यहां रिकॉर्ड काम हुए हैं। मंगल कॉलोनी में पूर्व पार्षद सतीश और पार्षद युद्धवीर सैनी व दुर्गा कॉलोनी में राजेंद्र राणा द्वारा आयोजित समारोह में उमड़े भारी जनसमर्थन से मुख्यमंत्री गदगद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed