फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   political

पांच सीटों के लिए 98 कूदे मैदान में, असंध में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
political
जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 98 उम्मीदवार चुनावी समर में कूद गए हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा उम्मीदवार असंध विस क्षेत्र से हैं। यहां कुल 22 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि इंद्री से सबसे कम 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इसी प्रकार, नीलोखेड़ी से 21, घरौंडा से 20 और करनाल विधानसभा क्षेत्र से भी 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस से त्रिलोचन सिंह और जेजेपी से तेज बहादुर यादव ने करनाल से सीएम के मुकाबले ताल ठोकी है। हालांकि, पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और सात अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद आजाद उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में सात अक्टूबर को ही पांचों विधानसभाओं में चुनाव लड़ने वालों की संख्या तय हो सकेगी। अभी एक दूसरे को मनाने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

असंध में दावेदारों की संख्या नहीं कम : गोगी पर 40 लाख का ऋण
शुक्रवार को असंध विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में शमशेर सिंह गोगी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति के रूप में करीब 2.16 करोड़ रुपये, अचल संपत्ति करीब 5.65 करोड़ रुपये और ऋण करीब 44 लाख रुपये का दर्शाया है। कवरिंग के रूप में सम्राट सिंह विर्क ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 2 लाख 35 हजार रुपये दर्शायी है। असंध से इंडियन नेशनल लोकदल के धर्मवीर पाढा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति के रूप में करीब 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये तथा अचल संपत्ति में करीब 8 करोड़ 25 लाख रुपये दर्शाए हैं तथा करीब 3 लाख रुपये के ऋण दर्शाए हैं। असंध से ही आजाद प्रत्याशी के रूप में हरजीत सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति के रूप में करीब 11 लाख 52 हजार रुपये तथा करीब 2 लाख 48 हजार रुपये का ऋण दर्शाया है।
विज्ञापन

जिलेराम शर्मा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन
असंध विधानसभा क्षेत्र से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वेदपाल ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 6 लाख, 31 हजार और अचल संपत्ति करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये दर्शायी है। आजाद प्रत्याशी के रूप में ही जिले राम शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 16 लाख, 65 हजार रुपये और अचल संपत्ति करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये और करीब 19 लाख, 50 हजार रुपये का ऋण दर्शाया है। आजाद प्रत्याशी बलराज ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति के रूप में करीब 5 लाख रुपये और अचल संपत्ति के रूप में करीब 30 लाख रुपये दर्शाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृज शर्मा हैं करोड़पति
असंध विधानसभा से जेजेपी के प्रत्याशी के रूप में बृज कुमार शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल संपत्ति करीब 1 करोड़, 14 लाख 40 हजार रुपये और अचल संपत्ति में करीब 18 करोड़, 43 लाख रुपये दर्शाए हैं। कवरिंग के रूप में जेजेपी के प्रत्याशी अमन शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में करीब 90 लाख 91 हजार रुपये चल संपत्ति के रूप में तथा करीब 50 लाख रुपये अचल संपत्ति के रूप में दर्शाए हैं। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से मंजीत सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल संपत्ति करीब 99 लाख 9 हजार रुपये और अचल संपत्ति करीब 60 लाख रुपये और करीब 13 लाख 21 हजार रुपये के ऋण दर्शाए हैं। देविंद्र सिंह ने आजाद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।
नीलोखेड़ी में कड़ा मुकाबला : बंता राम पर भी 40 लाख का कर्ज
नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से बंता राम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में करीब 27 लाख, 67 हजार रुपये की चल संपत्ति और करीब 1 करोड़, 31 लाख रुपये तथा करीब 40 लाख रुपये का ऋण अचल संपत्ति के रूप में दर्शाया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस कवरिंग के रूप में जसबीर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति के रूप में करीब 7 लाख, 80 हजार रुपये तथा अचल संपत्ति के रूप में 50 रुपये दर्शाए हैं। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से ही आजाद प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में करीब 56 हजार 937 रुपये अपनी चल संपत्ति के रूप में दर्शाए हैं। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के पाला राम ने प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 20 हजार रुपये दर्शायी है। आजाद प्रत्याशी ऊषा देवी ने अपने शपथ पत्र में करीब 8 लाख 23 हजार रुपये तथा अचल संपत्ति के रूप में करीब 45 लाख 75 हजार रुपये दर्शाए हैं। अरूणा रानी ने आजाद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने करीब 5 लाख 50 हजार रुपये चल सम्पत्ति के रूप में दर्शाए हैं।
इंद्री में रोमांचक होगा मुकाबला : पूर्व विधायक राकेश कांबोज भी मैदान में उतरे
इंद्री विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से नवजोत कश्यप ने प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 14 लाख रुपये और अचल संपत्ति करीब 80 लाख रुपये व करीब 12 लाख, 80 हजार रुपये का ऋण दर्शाया है। इंद्री विधानसभा क्षेत्र से ही इंडियन नेशनल कांग्रेस से कवरिंग के रूप में डा. सुनील पंवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 26 लाख 14 हजार रुपये और अचल संपत्ति करीब 50 लाख रुपये दर्शाए हैं। इंद्री विधानसभा से ही राकेश कुमार कांबोज ने आजाद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में करीब 46 लाख, 80 हजार रुपये चल संपत्ति के रूप में तथा करीब 6 करोड़, 70 लाख रुपये व ऋण 7 लाख 99 हजार रुपये अचल संपत्ति के रूप में दर्शाए हैं।

इनेलो के प्रत्याशी दस करोड़ के मालिक
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में करीब 31 लाख रुपये चल संपत्ति व करीब 10 करोड़ रुपये अचल संपत्ति के रूप में दर्शाए हैं। वहीं, जेजेपी प्रत्याशी के रूप में गुरदेव सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने चल संपत्ति करीब 15 लाख 28 हजार रुपये व अचल संपत्ति करीब 5 करोड़ 25 लाख रुपये दर्शायी है। आजाद प्रत्याशी के रूप में नितिन अरोड़ा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल संपत्ति करीब 32 लाख 22 हजार रुपये और अचल संपत्ति करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये दर्शायी है। गरीब दल के प्रत्याशी जसबीर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल संपत्ति में करीब 2 लाख 17 हजार रुपये व अचल संपत्ति में 15 लाख रुपये दर्शाए हैं। सर्वहित पार्टी के राहुल ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति करीब 2 लाख 85 हजार रुपये व अचल संपत्ति में करीब 70 लाख रुपये दर्शाए हैं। आजाद प्रत्याशी जंग लाल ने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये दर्शाए हैं। आजाद प्रत्याशी राजेश कुमार ने अपने शपथ पत्र में करीब 21 लाख 50 हजार रुपये चल संपत्ति व करीब 6 करोड़ रुपये व करीब 35 लाख 99 हजार रुपये का ऋण अचल संपत्ति के रूप में दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed