फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police team going to raid attacked, constable's uniform torn

छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police team going to raid attacked, constable's uniform torn
305-घरौंडा थाने में पहुंचें सुमित के घर वाले तथा बातचीत करते थाना प्रभारी
घरौंडा। डिंगर माजरा रोड पर बाइक चोरी के मामले में पानीपत सीआईए-टू के हेड कांस्टेबल ने एक परिवार पर मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर संबंधित परिवार ने भी पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मामले में पानीपत सीआईए-टू के हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं परिवार की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह पानीपत सीआईए-2 की टीम घरौंडा के डिंगर माजरा रोड पर बाइक चोरी के मामले में सुमित कुमार को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी। शिकायत के मुताबिक, जैसे ही पुलिस ने सुमित को पकड़ा तो परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और हेड कांस्टेबल ऋषिराज की वर्दी फाड़ दी। शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल ऋषिराज ने बताया है कि आसपास के लोगों ने भी परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि जब सुमित को गाड़ी में बैठाकर पुलिस ले जाने लगी तो घर वालों ने अपने दोनों कुत्तों को खोल दिया। इतना ही नहीं सुमित को गाड़ी में बैठाते समय गाड़ी पर लाठी डंडे भी बरसाए गए, जिससे गाड़ी के सामने वाला शीशा टूट गया। कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी विक्रम और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर आरोपी सुमित के पिता विक्रम सिंह का आरोप है कि दीवार कूदकर कुछ लोग घर के अंदर घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। 112 नंबर पर कॉल किया गया और पुलिस आई तो पता चला कि पानीपत के सीआईए-टू की टीम है। जब मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल में आए तो फिर से वो ही पुलिसवाले घर पहुंच गए और धमकी दी कि उनके लड़के को उठा लेंगे। साथ ही इतने केस बना देंगे कि जिंदगी भर बाहर नहीं आने वाला। उन्होंने बताया कि उनके दूसरे पुत्र अमित कुमार के साथ ही मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पानीपत सीआईए-2 की टीम बाइक चोरी के संबंध में डिंगर माजरा रोड पर सुमित के घर पहुंची थी, जहां सुमित व उसके परिवार वालों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। सीआईए-2 पानीपत ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। ऋषिराज हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी गई है। सुमित और उसके परिवार वालों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सुमित के परिवार की तरफ से भी शिकायत मिली है, उस पर भी डीडीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
--दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed