फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police stopped the Anganwadi workers who came out to gherao the Chief Minister

मुख्यमंत्री का घेराव करने निकली आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the Anganwadi workers who came out to gherao the Chief Minister
51: सेक्टर ​12 लघु सचिवालय के सामने धरना देती आगंनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की महिलाएं। अमर उजाला
वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मंगलवार को करनाल प्रवास पर आए मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए कूच किया। जैसे ही वे फव्वारा पार्क से निकलीं पुलिस ने वहीं रोक लिया। इससे खफा वर्कर्स लघु सचिवालय पर पहुंचीं जहां उन्होंने सड़क पर डटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन वर्कर्स नहीं मानीं, वे मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग पर अड़ी रहीं। इसके बाद एसडीएम ने बुधवार को उपायुक्त से वार्ता का आश्वासन दिया तो शांत हुईं। बुधवार दोपहर 12 बजे वर्कर्स की तालमेल कमेटी उपायुक्त से मुलाकात करेगी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की तालमेल कमेटी के आह्वान पर चल रही हड़ताल को मंगलवार को 85 दिन बीत चुके हैं। 16 दिन से वे फव्वारा पार्क में महापड़ाव डाले हैं।
विज्ञापन

राज्य प्रधान देवेंद्री शर्मा, कृष्णा, उपप्रधान मधु शर्मा, सचिव बिजनेश राणा और जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि 60 सर्कल में सरकार की पोल खोलते हुए 12 हजार पर्चे बांटे गए। इस दौरान तीन मार्च को हरियाणा विधानसभा के घेराव को लेकर जनता से आर्थिक सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार से घोषणाओं को पूरा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। मुख्यमंत्री ने 2018 में विधानसभा में वेतन बढ़ोतरी और कुशल-अकुशल कर्मचारी का दर्जा देने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार 10 मिनट में समय दिलाने का देते रहे भरोसे
घेराव करने के लिए निकली वर्कर्स केवल सीएम से बात करने की मांग पर अड़ी थीं। इस दौरान एसडीएम सुमित सिहाग उन्हें हर बार 10 मिनट बाद बात करने का आश्वासन देकर टालते रहे। बाद में उन्होंने केवल उपायुक्त से बातचीत के लिए समय लेकर दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed