फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police officer slapped in Jundla post

जुंडला चौकी में पुलिस अधिकारी को जड़ा थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police officer slapped in Jundla post
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक व्यक्ति ने जुंडला चौकी में ही पुलिस अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया और गालियां भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जुंडला चौकी में तैनात रोहित ने बताया कि 24 सितंबर को गांव जुंडला निवासी अंजू ने अपने पति रवि कुमार की शिकायत दी थी कि उसने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की है। इस शिकायत पर उसकी पत्नी अंजू और पति रवि को फोन कर चौकी बुलाया गया था। उसका पति रवि चौकी में शराब पीकर पहुंचा और जोर-जोर से गालियां देने लगा। उसकी आवाज सुनकर एसडीओ कमरे से बाहर आकर समझाने लगा कि उसकी पत्नी अंजू ने ही उसकी शिकायत दी है। वह बोला कि उसे तो वह जान से मार देगा। यह कहते ही आरोपी रवि ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और गालियां दी। इस दौरान ईएचसी भूपेंद्र व अन्य पुलिस कर्मचारी की मदद से आरोपी को काबू किया गया। सदर थाना प्रभारी तरशेम ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed