फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police man son died in road accident

सड़क हादसे में पुलिस कर्मी के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
police man son died in road accident
करनाल। सेक्टर-6 गुरुद्वारे के समीप जीटी रोड पर एक ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे बाइक सवार दो लोग ट्राले से टकरा गए। एक 16 साल का युवक ट्राले के टायर नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति घायल हो गया जो कि पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है। मरने वाला युवक भी एक पुलिस कर्मचारी का एकलौता बेटा था। फिलहाल सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घायल पुलिस कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि वह पानीपत सेक्टर-7 का रहने वाला है और मधुबन एफएसएल में एकाउंट ब्रांच में कार्यरत है। उसके साथ रविंद्र सिंह निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर भी साथ में नौकरी करता है जो कि मधुबन में सरकारी कमरे में रहता है। इसके दो बच्चे थे। एक लड़का और एक लड़की। बेटा अंश (16) सेक्टर-13 में ट्यूशन पढ़ने जाता था। 14 जुलाई को अंश ट्यूशन गया था तो मैं भी करनाल आया था। रविंद्र का मेरे पास फोन आया कि अंश को भी ट्यूशन से लेते आना। वह अंश को बाइक पर बैठाकर मधुबन जा रहा था तभी जीटी रोड पर गुरुद्वारे के समीप आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उसकी बाइक ट्राले से टकरा गई और अंश उछलकर ट्राले के पिछले ट्रायर के नीचे आ गया। घायल अंश को वह लोगों की मदद से प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed