{"_id":"686edcd8431d9b53050e5fcc","slug":"pm-surya-ghar-yojana-stuck-in-vendor-selection-issue-karnal-news-c-18-knl1008-686988-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वेंडर चयन के फेर में फंसी पीएम सूर्य घर योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वेंडर चयन के फेर में फंसी पीएम सूर्य घर योजना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना वेंडर के चयन के फेर में फंस कर रह गई है।
इस योजना में सरकार की ओर से निर्धारित अनुदान पर बिजली उपभोक्ताओं को छत के ऊपर लगने वाला सोलर पावर प्लांट स्थापित करके दिया जाता है। जिले में अब तक 8678 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत आवेदन किया है जिनमें से केवल 1560 उपभोक्ताओं को ही लाभ मिला है।
विभाग की वेबसाइट पर अधिकृत वेंडरों की सूची है जिनमें से चिन्हित कर उपभोक्ता सोलर पावर प्लांट लगवा सकते हैं। जिले में 7118 अभी भी ऐसे उपभोक्ता हैं जो वेंडर का चयन नहीं कर पाए हैं। इसका मुख्य कारण सभी वेंडरों की कीमतों में दो से आठ हजार रुपये तक का अंतर होना है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये और दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा इससे ज्यादा होने पर 18 हजार रुपए प्रति किलोवाट दिए जाने का प्रावधान है।
वहीं बीपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है।