फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Plot allotment portal will open from 1st February, electricity bill will come every month: CM

पहली फरवरी से प्लॉट आवंटन का खुलेगा पोर्टल, हर माह आएगा बिजली बिल : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Plot allotment portal will open from 1st February, electricity bill will come every month: CM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक फरवरी से प्लॉट के आवंटन के लिए पोर्टल खुलेगा। इसमें 11 शहरों में 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। इसके अलावा अब हर माह बिजली बिल आएगा। फिलहाल चार जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की।
वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर करनाल में हुए जिलास्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। नई पुलिस लाइन के मैदान में उन्होंने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। संबोधन के दौरान उन्होंने करनाल के अलावा प्रदेश के लोगों को सौगातें दी। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हित में घोषणा करते हुए प्रदेश की 15 और मंडियों में अटल कैंटीन खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने विज्ञापन के माध्यम से प्लॉट या फ्लैट के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस योजना के तहत अभी तक एक लाख लोगों ने आवेदन किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरियाणा के चार नागरिकों को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी। इनमें कलाकार महावीर गुड्डू, सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह, कृषि वैज्ञानिक हरी ओम व श्रीराम शामिल हैं।

राम, लक्ष्मण व सीता बने कलाकारों से लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवान राम की झांकी देखते हुए भावविभोर हो गए। इस दौरान वे मंच से उठकर मैदान में जा पहुंचे और राम, लक्ष्मण व सीता बने कलाकारों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश की 40 मंडियों में सालभर मिलेगा भोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, किसानों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की 25 मंडियों में अटल कैंटीन चलाई जा रही हैं, जोकि वर्तमान में पांच महीने के लिए संचालित की जाती हैं। अब एक फरवरी से 15 और मंडियों में अटल कैंटीन खोली जाएंगी और सभी 40 मंडियों में यह कैंटीन अब पांच माह की बजाय सालभर चला करेंगी।

हर माह बिजली बिल से लोगों को होगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांग थी कि बिजली के बिल दो महीने की बजाय हर माह आने चाहिए। इसके लिए अब पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक फरवरी से चार जिलों में इसे लागू कर रहे हैं। इनमें हिसार, महेंद्रगढ़, करनाल और पंचकूला शामिल है, जहां मासिक बिल आएंगे। शुरुआत में मीटर रीडिंग लेने के लिए निगम की ओर से कर्मी जाएंगे। बाद में उपभोक्ता स्वयं मोबाइल एप से मीटर की रिडिंग भेजा करेंगे। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।


एक ही परिवार के शासन से नहीं हुआ गणतंत्र का आभास
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1950 में संविधान लागू तो हुआ लेकिन गणतंत्र का आभास जनता को नहीं हो पाया। यह जनता का शासन है, जनता के द्वारा है और जनता के लिए है, ये सब बातें सिर्फ कही गई लेकिन देश की आजादी के बाद लगभग 60 साल तक भी लोगों को गणतंत्र का लाभ नहीं हुआ। बल्कि एक ही परिवार ने देश की शासन व्यवस्था को चलाया। वर्ष 1975-1977 के बीच जब आपातकाल लगा तो उस दौरान हुए अत्याचारों ने जनता को जागरूक किया और पहली बार जनता ने जब शासन व्यवस्था बदली, तब गणतंत्र का आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed