{"_id":"6531f32342b9f9b15404bda7","slug":"players-won-medals-in-asian-games-will-honored-in-karnal-union-sports-minister-anurag-thakur-will-attend-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित, कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित, कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल पहुंचे
Fri, 20 Oct 2023 01:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:40 PM IST
सार
करनाल में प्रदेश सरकार द्वारा एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया। इस दौरान हरियाणा के 33 खिलाड़ियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्ण नगरी में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एशियन गेम्स में हरियाणा का डंका बजाने वाले 22 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कर्ण स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और नौकरी का ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि एशियन गेम्स में देश ने 107 पदक जीते हैं। इनमें 33 पदक हरियाणा के 44 खिलाड़ी लेकर आए हैं। इनमें से 22 खिलाड़ियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया है। देश को कुल 41 फीसदी तक पदक दिलाने में हरियाणा का योगदान है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पंचकूला में और झज्जर में दो नई शूटिंग रेंज सरकार की तरफ से खोली जाएंगी और फरीदाबाद और यमुनानगर में तीरंदाजी रेंज खोलेंगे। इसके अलावा पदक विजेताओं को वीटा घी का एक-एक टीन देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
इन जिलों को मिली खेलो इंडिया सेंटर की सौगात
सीएम ने बताया कि पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और पलवल में केंद्रों का उद्घाटन हो चुका है। हिसार, सिरसा, सोनीपत और करनाल में जल्द ही सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए की भी स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन