फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players won 109 medals in weightlifting

Karnal News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने जीते 109 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Players won 109 medals in weightlifting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारोत्तोलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न अकादमी के खिलाड़ियों ने 109 पदक जीते हैं। इन खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर 28 स्वर्ण, 30 रजत व 51 कांस्य पदक जीते हैं।
जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में गुरु नानक खालसा कॉलेज में 28 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ियों में राघवी, मोहिल, महक, हर्ष, भूपेंद्र, नेहा ने स्वर्ण पदक जीता। नेवल अकादमी के खिलाड़ियों में जगतार, गुरबाज, रोहित, अंकित व पूजा ने विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। वहीं जिले के अन्य खिलाड़ियों में प्रिया, रेशमा, नव्या, नीरज, नरेंद्र, अमन, पारस व अंजलि ने भी विभिन्न मुकाबलों में स्वर्ण व रजत पदक जीते।
विज्ञापन


विजेताओं का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यदि ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed