फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players of Karnagri will show their strength in Senior National Athletics

सीनियर नेशनल एथलेटिक्स में दम दिखाएंगे कर्णनगरी के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Players of Karnagri will show their strength in Senior National Athletics
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले एथलीट अब 61वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता 10 से 14 जून तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई (तमिलनाडु) आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में 41 पुरुष और 29 महिला खिलाड़ियों सहित 70 एथलीट हरियाणा की तरफ से भाग ले रहे हैं, जिसमें पांच खिलाड़ी कर्णनगरी के शामिल हैं।
हरियाणा की टीम का कोच जसवंत सिवाच और टीम मैनेजर सत्यवीर धनखड़ को नियुक्त किया गया है। कर्णनगरी की ओर से टीम में शामिल खिलाड़ी, ट्रिपल जंप में मीमांशा दहिया, हैप्टाथलान इवेंट में काजल, सौ मीटर दौड़ में गोविंद, चार सौ मीटर हर्डल इवेंट में अमन, हाई जंप में संदीप शामिल हैं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि महिला वर्ग में प्रीति (हिसार), सोनिया (जींद) और हिमांशी मलिक ( रोहतक), सौ मीटर दौड़ और चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़, हिमांशी मलिक (रोहतक) दो सौ मीटर दौड़ में, चार सौ मीटर और चार गुणा चार सौ रिले दौड़ में दीपांशी (रोहतक) और किरण पहल (सोनीपत), चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में अंजलि देवी (जींद), सुम्मी (हिसार) चार गुणा चार सौ मीटर रिले और मिक्स रिले दौड़ में, चार सौ मीटर दौड़ और मिक्स रिले में निशा (हिसार), चार सौ मीटर हर्डल इवेंट में सिम्मी (भिवानी), भतेरी (हिसार), मोनिका (चरखी दादरी), हाई जंप में रूबीना यादव (रेवाड़ी) और रेखा (फतेहाबाद) भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांग जंप और चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में परीक्षा (फरीदाबाद), ट्रिपल जंप में रेणु (भिवानी), मीमांशा दहिया (करनाल), शाट पुट में मनप्रीत कौर (अंबाला), योगिता (भिवानी), डिस्कस इवेंट में सुनीता (भिवानी), निधि रानी (रोहतक), हैमर थ्रो में रेणु चिकारा (सोनीपत), ज्योति (झज्झर), संजीता ( झज्झर), जेवेलिन थ्रो इवेंट में ज्योति (झज्झर), शिल्पा रानी (जींद), कुमारी शर्मीला (भिवानी), हैप्टाथलान इवेंट में सोनू कुमारी (चरखी दादरी), तनू ( हिसार) और काजल (करनाल) अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

राजकुमार मिटान ने कहा कि पुरुष वर्ग में सौ मीटर दौड़ में गोविंद (करनाल), नुजरत अली (यमुनानगर), चार सौ मीटर दौड़, चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद), आयुष डबास (सोनीपत) चार सौ मीटर, चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ , अंग्रेज सिंह ( सिरसा) चार सौ मीटर दौड़ में, चार गुणा चार सौ और मिक्स रिले दौड़ में पंकज (भिवानी), चार गुणा चार सौ और मिक्स रिले दौड़ में परवीन (भिवानी), आठ सौ मीटर दौड़ में मनजीत (हिसार), देवेंद्र कुमार (सोनीपत), कृष्ण कुमार (भिवानी), 15 सौ मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार (भिवानी), इशु सोलंकी (गुरुग्राम), सुखचैन ( कैथल), अमन (कुरुक्षेत्र), 10 किलोमीटर दौड़ में अंकित देशवाल (पानीपत), शुभम सिंधू ( रोहतक), मनोज कुमार ( पानीपत), चार सौ मीटर हर्डल इवेंट में अमन (करनाल), तीन हजार मीटर स्टेपल चेज इवेंट में रोहित वर्मा ( रेवाडी), शंकर लाल स्वामी, बालकिशन (भिवानी), हाई जंप में गुरजीत सिंह (जींद) और आकाश (पानीपत), लांग जंप में भूपेंदर (हिसार), संदीप कुमार (करनाल), साहिल महाबली (पंचकूला), पोलवाल्ट इवेंट में अनुज (सोनीपत), सुनील और सन्नी (भिवानी), शाट पुट इवेंट में इंद्रजीत सिंह (भिवानी), संयम ( रोहतक), चेतन कपूर ( फरीदाबाद), डिस्कस थ्रो इवेंट में निर्भय सिंह (भिवानी), वजीर और प्रशांत मलिक (सोनीपत), हैमर थ्रो इवेंट में अजय (सोनीपत), नवीन यादव (भिवानी), रवि (झज्जर), जेवेलिन थ्रो में विक्त्रसंत मलिक ( पानीपत), साहिल सिलवाल (चरखी दादरी), डैक्थलान इवेंट में सुनील कुमार (कैथल) और अमित (चरखी दादरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed