फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players' morale will be boosted by diet allowance, happy with the announcement

Karnal News: खुराक भत्ते से बढ़ेगा खिलाड़ियों का मनोबल, घोषणा से खुशी

Mon, 05 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 05 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Players' morale will be boosted by diet allowance, happy with the announcement
कुश्ती का अभ्यास करते खिलाड़ी। आर्काइव
करनाल। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर लगातार जिले का नाम चमका रहे खिलाड़ियों में खुराक भत्ते की जल्द अदायगी की खबर से खुशी है। खिलाड़ियों को सिर्फ छह महीने की ही खुराक राशि मिली है। छह महीने की बकाया है। शनिवार को खेल मंत्री गौरव गौतम ने खेल विभाग के अधिकारियों को बकाया राशि जल्द देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जिले में करीब 36 खेल नर्सरियों के 2600 खिलाड़ियों की करीब तीन करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये की खुराक राशि रुकी हुई है। खिलाड़ियों को निजी खर्चे में से खुराक लेने पड़ रही थी। कबड्डी खिलाड़ी तुषार ने बताया कि कबड्डी और कुश्ती जैसे खेल में खुराक बहुत महत्वपूर्ण है। यदि खिलाड़ी को खुराक न मिले तो उसके खेलने का कोई मतलब नहीं होता। खुराक की राशि न मिलने से हमें अपना प्रोटीन लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन खेल मंत्री के आदेश के बाद लग रहा है कि जल्द से जल्द राशि हमारे अकाउंट में आ सकती है।
विज्ञापन


देर से मिलता है भत्ता
एक दिन में करीब दो ग्राम प्रोटीन लेना होता है। जो की हमें पनीर से मिल जाता है और उसके बाद हमारी मेहनत रंग लाती है। खेल विभाग की ओर से राशि तो मिलती है, लेकिन उसको आने में काफी समय लगता है। -अमन, एथलीट
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने दी जाए राशि


खेल विभाग की ओर से आने वाली खुराक राशि दो से तीन महीनों में एक साथ आती है। खिलाड़ी को हर महीने खुराक भत्ता दिया जाना चाहिए। अब पुरी उम्मीद है कि विभाग की ओर से जल्द ही राशि मिल सकती है। - विकास, कुश्ती खिलाड़ी


खिलाड़ियों के खुराक भत्ते की राशि रुकी हुई थी, वह मुख्यालय की ओर से खिलाड़ियों के खाते में चली गई है। 2025 के डाइट भत्ता में से करीब छह महीने की खुराक राशि दे चुके हैं और बाकी छह महीने की खुराक राशि भी जल्द दे दी जाएगी। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed