{"_id":"69cc16ddd24cdfe2600ec6d4","slug":"pilgrims-from-karnal-returned-after-visiting-ram-lalla-karnal-news-c-18-knl1018-876668-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रामलला के दर्शन कर लौटे करनाल के तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रामलला के दर्शन कर लौटे करनाल के तीर्थयात्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को माला पहना कर स्वागत करते जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन कर श्रद्धालु मंगलवार शाम करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचे। हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने स्टेशन पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और यात्रा की बधाई दी। अयोध्या से लौटे यात्रियों के चेहरों पर भक्ति और संतोष झलक रहा था। श्रद्धालुओं ने बताया कि रामलला के दर्शन का अनुभव बेहद अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाए। जीएम कुलदीप ने बताया कि सभी यात्रियों को स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई।
-- -
श्रद्धालुओं के बोल-- -
रामलला के दर्शन कर अलग ही अनुभूति रही है। पहली बार दर्शन किया है। सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी रहीं। - सविता रानी, नीलोखेड़ी
अभी तक ऐसी यात्रा नहीं की। खान-पान और अन्य व्यवस्थाएं सरकार ने बहुत अच्छी की। दर्शन कर अच्छा लगा। - रचना देवी, करनाल
स्टेशन से अयोध्या तक की यात्रा बहुत अच्छी रही। ट्रेन से ऐसी यात्रा पहली बार की है। रामलला के दर्शन किए हैं। - विमला, करनाल
काफी दिनों से रामलला के दर्शन करने की मन में थी। सरकार ने यह इच्छा पूरी की। ऐसी यात्राएं और भी होनी चाहिए। - तारा, करनाल

श्रद्धालुओं के बोल