फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Petrol pump operators will be on strike tomorrow

कल हड़ताल पर रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump operators will be on strike tomorrow
अपनी मांगों के समर्थन में पेट्रोल पंप कल हड़ताल पर जा रहे हैं। केवल आपात सेवा वाहन को ही पेट्रोल और डीजल दिया जाएगा। अन्य किसी को भी पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। ये निर्णय हरियाणा कमेटी के आह्वान पर करनाल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने लिया है। एसोसिएशन के प्रधान राम कुमार कल्याण ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से लेकर 16 नवंबर को सुबह 6 बजे तक हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की असुविधा के लिए एसोसिएशन को खेद है, लेकिन हड़ताल करना उनकी मजबूरी है। उनका कहना है कि सरकार कहती है प्रदूषण नहीं होना चाहिए इसलिए बीएस-6 गाड़ियां मार्केट में आ रही हैं। वहीं प्रदूषण अन्य कारणों से बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों से आ रहे नकली डीजल का इस्तेमाल फैक्ट्रियों में होता है। इससे प्रदूषण लेवल बढ़ रहा है। नकली डीजल के रेट में भी 25 से 30 रुपये का अंतर है। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। 2016 के बाद से पंपों की सेल में गिरावट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed