{"_id":"607b4a818ebc3e8ccc4c6596","slug":"person-working-on-dhaba-murdered-karnal-news-knl67542528","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में ढाबे के दो कर्मचारियों में हुआ झगड़ा, सीढ़ियों से गिरकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में ढाबे के दो कर्मचारियों में हुआ झगड़ा, सीढ़ियों से गिरकर एक की मौत
विज्ञापन
शराब के नशे में हुए झगड़े ने ढाबे पर काम करने वाले एक प्रवासी कारिंदे की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बिहार के फतेहपुर जापा का रहने वाला 40 वर्षीय जगन्नाथ नगला मेघा चौक पर रॉयल जट्ट पंजाबी ढाबा पर नौकरी करता था। शिकायत के मुताबिक, इसी ढाबे पर हसीन मोहम्मद उर्फ सोनू निवासी रूपनगर खरड़ पंजाब भी नौकरी करता है। जगन्नाथ व हसीन मोहम्मद शुक्रवार की रात एक साथ शराब पी रहे थे। इन दोनों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया।
आरोप है कि हसीन मोहम्मद ने जगन्नाथ को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इससे जगन्नाथ के सिर में काफी चोट आई। ढाबा मालिक हरमन व अन्य जगन्नाथ को लेकर सरकारी अस्पताल करनाल पहुंचें। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मुकेश प्रसाद की शिकायत पर आरोपी हसीन मोहम्मद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन-
ढाबे पर काम करने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या कर आरोप है। आरोपी हसीन मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संजीव कुमार, थाना प्रभारी मधुबन