फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People got angry when meat shops opened after the notice

Karnal News: नोटिस के बाद मीट की दुकानें खुलने पर भड़के लोग

Fri, 12 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
People got angry when meat shops opened after the notice
1004 निसिंग में देर रात मीट की दुकानों का विरोध करते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। शहर के बीच मीट की दुकानों को हटाने के लिए नगरपालिका ने नोटिस जारी किए लेकिन दुकानदारों ने फिर से दुकानें खोलीं तो लोग भड़क गए। वीरवार देर रात लोगों ने यहां पहुंचकर नारेबाजी की। विरोध में अधिक लोग एकत्र होते देख दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए।

शहर के बीचों-बीच करनाल कैथल रोड पर सामान्य बस स्टैंड के निकट मीट संचालकों ने कई साल से अवैध रूप से मीट की दुकानें खोल रखी हैं। नगरपालिका ने दुकानों को हटवाने के लिए नोटिस किए थे, तो मामला कोर्ट में चला गया लेकिन अब पांच दिन पहले जिला न्यायालय सेशन कोर्ट करनाल ने नगरपालिका के पक्ष में फैसला सुनाया तो नगर पालिका ने फिर दुकानें हटाने के नोटिस दिए।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेशानुसार मीट के दुकानों (खोखों) को नई अनाज मंडी के समीप करीब 2023 में बनी मीट मार्केट में शिफ्ट किया जाना है। जिसको लेकर न्यायालय के आदेशों व नपा द्वारा दिए गए नोटिस के बावजूद मीट संचालकों ने मनमानी करते हुए वीरवार देर रात्रि बस स्टैंड के पीछे क्रेनो की सहायता से लोहे के खोखो को उठाकर कुछ दूरी पर ही रखने लगे। जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने जमकर मीट संचालकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों ने क्रैन के रास्ते में ट्रैक्टरों की सहायता से ट्रालियां बीच रास्ते में खड़ी कर दी। प्रदर्शन करने वालों में अमनदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह झब्बर, सर्बजीत सिंह,मालख सिंह,साहब सिंह, राजबीर सिंह, गुरुमुख सिंह, गुरनाम सिंह, नरेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने मीट संचालकों के खिलाफ रोष प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





निसिंग नगरपालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि न्यायालय में मीट के खोखे खाली करने को लेकर नगर पालिका के पक्ष में फैसला सुनाया है। जिसके चलते बाजार के बीचों-बीच बैठे अवैध रूप से इन सभी मीट दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए नपा ने नोटिस जारी किया गया था। न्यायालय के आदेशानुसार इनको जल्द शहर से बनाई गई मीट मार्केट में शिफ्ट किया जाएगा। मीट संचालकों ने वीरवार की देर रात मौका देखकर बस स्टैंड के पीछे खोखे रख दिए जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed