फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pension restoration cycle tour welcomed, supported

Karnal News: पेंशन बहाली साइकिल यात्रा का किया स्वागत, दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pension restoration cycle tour welcomed, supported
करनाल। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की संकल्प साइकिल यात्रा चंडीगढ़ जाते समय हाईवे स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश कार्यालय में पहुंची। यहां टीम की अगुवाई कर रहे बिजेंद्र सिंह धारीवाल आदि की स्वागत किया गया है। उनकी मांगों का समर्थन भी किया गया।
विज्ञापन

एनसीपी कार्यालय पर मौजूद प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने टीम सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली सहित समिति की अन्य मांगो का समर्थन करते हुए भरोसा दिया कि एनसीपी गठबंधन सरकार आने पर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि समिति के अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश महासचिव ऋषि नैन, जिला प्रधान संदीप टूरण, राजेंद्र पुनिया, पुष्पाल कंबोज आदि लोग पुरानी पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा दो जून से नांगल चौधरी से प्रारंभ हुई, जो 23 जून को चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी कड़ी में इस यात्रा रविवार की रात करनाल में ठहरी थी, सोमवार की सुबह फिर यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में एनसीपी के प्रदेश महासचिव रिशीपाल पांचाल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ परमाल सिंह ,युवा प्रदेश महासचिव हरिष तनसर, जिला प्रधान ऋषिपाल, जिला महासचिव सुशील कुमार, राजकुमार तंवर, सुलतान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed