फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parking closed for four days, shed also removed

चार दिन के लिए पार्किंग बंद, शेड भी उतारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Parking closed for four days, shed also removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नागरिक अस्पताल छावनी में अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर के भवन के शुभारंभ से पहले ही मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए मुसीबत बढ़ गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए 9 मई तक अस्पताल में पार्किंग पर रोक लग दी है केवल स्टाफ ही वाहन खड़े कर सकेगा। वहीं बृहस्पतिवार को मरीजों और तीमारदारों के वाहन गेट के बाहर अंबाला-जगाधरी हाईवे पर खड़े होने के कारण व्यवस्था ही चरमरा गई। ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे।

इतना ही नहीं अस्पताल में स्टाफ पार्किंग के लिए लगे शेड को भी उतारकर वहां पर जगह बनाई गई। क्रेन की मदद से शेड उठाने का काम दिनभर चलता रहा। उधर, सैन्य क्षेत्र को जाने वाली अस्पताल के दूसरी गेट वाली सड़क को भी चौड़ा करने के साथ अस्पताल से बाहर से अवैध रूप से लगी रेहड़ियों को भी हटाया गया। बता दें कि कार्यक्रम के लिए 2 पेड़ भी काटे जाने लगभग तय है। बता दें कि 9 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर के भवन का शुभारंभ करेंगे। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल सहित अंबाला के कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed