{"_id":"695029929af06eabcf0cf9a7","slug":"paper-mill-worker-dies-after-getting-trapped-in-machine-karnal-news-c-18-knl1018-810983-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मशीन में फंसने से कागज मिल के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मशीन में फंसने से कागज मिल के कर्मचारी की मौत
Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी स्थित एक कागज मिल में कटिंग के दौरान मशीन में फंसने से जुंडला गेट करनाल निवासी कर्मचारी राजेश (60) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तरावड़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल जांच की जा रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ है या मशीन की तकनीकी खराबी के कारण।
थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि करनाल के जुंडला गेट निवासी राजेश कुमार कई साल से तरावड़ी की कागज मिल में काम कर रहे थे। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कागज मिल में शनिवार को हर रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान कागज कटिंग का काम कर रहे कर्मचारी राजेश अचानक मशीन की चपेट में आ गए। मशीन में फंसने से उनका आधा शरीर अंदर चला गया। इससे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जांच शुरू : थाना प्रभारी
हादसे के कारण कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शरीर को मशीन से बाहर निकाला। तरावड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मशीन की चपेट में आने से राजेश की मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।