फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   panchayat election will held quikly

शीघ्र होंगे पंचायत चुनाव, दिल्ली कर रही किसानों से बातःसीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
panchayat election will held quikly
प्रदेश की पंचायती सरकार का कार्यकाल खत्म होने में चंद दिन बाकी हैं, दावेदारोें ने गांवों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन सरकार की चुनावी तैयारियों को लेकर असमंजस है। न तो अभी वार्डबंदी ही पूरी हो चुकी है न आरक्षण की स्थिति साफ हो सकी है। ऐसे में करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव शीघ्र कराए जाएंगे। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार में फरियादें सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि पंचायत चुनाव शीघ्र कराए जाएंगे। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। किसान आंदोलन पर बोले कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने का प्रयास कर रही है। जल्द समाधान की उम्मीद है। हरियाणा में इस बार करीब 200 पंचायतों की बढ़ोतरी हो चुकी है। 2016 में हुए पंचायत चुनाव के बाद 24 फरवरी को पंचायतों में शपथ ग्रहण कराई गई थी। इसी दिन से पंचायतों का कार्यकाल माना जा रहा है। पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 24 फरवरी से पहले पंचायत चुनाव की बात कही थी लेकिन अभी तक हरियाणा सरकार की चुनावी तैयारियों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है। क्योंकि पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने में सिर्फ एक पखवाड़ा शेष है। पंचायती राज संस्थाओं, जिला परिषद, ब्लॉक समिति व ग्राम पंचायत चुनाव के लिए सबसे अहम मानी जा रही वार्डबंदी की स्थिति स्पष्ट नहीं है और न ही महिला आरक्षण को लेकर कार्यवाही पूरी हो सकी है। माना जा रहा कि किसान आंदोलन के कारण सरकार की चुनावी तैयारियों में शिथिलता आई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चुनाव शीघ्र कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed