फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Outcry for drinking water in Chand Sarai

पांच दिन से पीने के पानी को तरस रही ढाई हजार की आबादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Outcry for drinking water in Chand Sarai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी के वार्ड संख्या 6 की चांद सराय कॉलोनी के बाशिंदे पांच दिन से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां के करीब ढाई हजार लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे चांद सराय चौक पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया। पार्षद के कहने पर निगम ने पानी के टैंकर भिजवाए तो पानी भरने के लिए भीड़ जुट गई।
लोगों ने बताया कि वे न तो नहा पा रहे, न कपड़े धो पा रहे हैं, यहां तक कि बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में दिक्कतें आ रही हैं। जुंडला गेट के चांद सराय इलाके में यूं तो लंबे समय से पेयजल संकट हैं। घरों में पेयजल पाइप लाइन से दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। रेत भी मिली होती है।
विज्ञापन

स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि यदि पानी को रात को भरकर रखें तो सुबह कीड़े नजर आने लगते हैं। लेकिन पांच दिन से निगम द्वारा लगवाया गया ट्यूबवेल भी खराब हो गया है, जिससे घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। जिससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जुंडला गेट से गुरु ब्रह्मनंद चौक की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम के दौरान एक व्यक्ति विरोध स्वरूप साइकिल हाथों में उठाए खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी को लेकर पांच दिन से जूझ रहे हैं पर किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली। जाएं तो कहां जाएं।
-सुदेश
बर्तन धोने के लिए पानी नहीं हैं, ऐसे में कैसे बिना पानी के रहा जा सकता है। अधिकारी संज्ञान लें।
- कविता
पानी रोजाना के हर कार्य में जरूरी है पर पानी न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- श्योरन
पीने के पानी को लेकर तरस रहे हैं। दूसरे स्थानों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
-पिंकी
पांच दिन हो गए हैं, स्नान नहीं कर पाया हूं, क्योंकि जब पीने के लिए ही पानी नहीं है, तो नहाने के लिए कहां से मिलेगा।
- धर्मबीर
बच्चों को स्कूल जाना होता है, अब सुबह पानी भरकर लाएं या बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करें।
- रोशनी
इस बारे में शाम को ही सूचना मिली थी जिसके बाद पानी के टैंकर की व्यवस्था करवा दी थी। वहीं खराब हुई पानी की मोटर को दुरुस्त करवा दिया गया है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- नीलम देवी, पार्षद वार्ड 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed