फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opium supplier two accused arrested from Jharkhand

अफीम सप्लायर दो आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Opium supplier two accused arrested from Jharkhand
सीआईए वन ने अफीम का कारोबार करने के मामले में दो अफीम सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें झारखंड से करनाल लाया गया। यहां शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार टीम ने दो मार्च को आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शमी वासी गांव नेवल को थाना सेक्टर-32/33 क्षेत्र से एक गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी की गाड़ी से 7 किलो 900 ग्राम अफीम बरामद की थी। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अफीम को झारखंड के रहने वाले दो व्यक्तियों से खरीदकर लाने की बात का खुलासा किया था। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम झारखंड गई। झारखंड के हजारीबाग से दो आरोपी उमेश प्रसाद गुप्ता वासी गांव चौर जिला चतरा और शत्रुधन डांगी वासी गांव लोवागंडा जिला चतरा को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि पहले गिरफ्तार आरोपी शमशेर सिंह ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। इस दौरान वह उनके संपर्क में आया था और अफीम को सस्ते दामों पर लाकर मोटे मुनाफे पर सप्लाई करने लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed