{"_id":"60df7dc18ebc3e2986362f4a","slug":"operation-died-fell-down-in-a-tank-karnal-news-knl75185180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लूकोज फैक्टरी में टैंक में गिरने से ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लूकोज फैक्टरी में टैंक में गिरने से ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/तरावड़ी। गांव पखाना स्थित ग्लूकोज फैक्टरी में एक ऑपरेटर की टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की है। ऑपरेटर अमित टैंक की लीकेज ठीक करने टैंक पर चढ़ा था। वह रस्से की मदद से नीचे उतर रहा था कि अचानक रस्सा टूट गया और वह टैंक में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कल्पना चावला मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवाया। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। परिजनों का कहना है कि फैक्टरी में टैंक दुरुस्त न होने के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। फैक्टरी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव पखाना स्थित ग्लूकोज फैक्टरी में ऑपरेटर नड़ाना निवासी अमित कुमार (30) काम कर रहा था तभी उसे लगा कि गैस टैंक में कहीं लीकेज हो रही है, वह लीकेज ठीक करने टैंक पर चढ़ा था लेकिन टैंक में गैस ज्यादा होने के कारण उसका दम घुट गया और वह टैंक में गिर गया। दूसरे कर्मचारियों के आने तक अमित की मौत हो चुकी थी। कर्मचारियों ने प्लांट को बंद कर कटर से टैंक को काटकर अमित का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर बिना सुरक्षा किट पहने काम कर रहा था।
मां बोली-यह फैक्टरी मालिक की लापरवाही
अमित की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाला है। मां ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। मोर्चरी के बाहर बिलखते हुए मां बोली अब मेरी बहू और पोते का क्या होगा। यह फैक्टरी मालिक की लापरवाही का नतीजा है। मृतक का सात साल का बेटा भी है। उन्होंने फैक्टरी मालिक पर भी कार्रवाई मांग की है। मृतक के भाई विरेंद्र सिंह ने बताया कि अमित घर से दोपहर दो बजे ड्यूटी पर गया था। आठ साल से फैक्टरी में काम कर रहा था। शाम 5.22 बजे फैक्टरी से दो लोग घर आए और कहने लगे की अमित को चोट लग गई है। हम उनके साथ आए। जैसे ही यहां पहुंचे तो कर्मचारी हमें छोड़कर भाग गए। ऐसे लग रहा है कि अमित को धक्के से टैंक में घुसाया है।
विज्ञापन
नड़ाना रोड स्थित ग्लूकोज फैक्टरी में ऑपरेटर अमित के टैंक में गिरने की सूचना मिली थी। उसकी टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फैक्टरी में भी पुलिस ने मौका मुआयना किया।
-इंस्पेक्टर कुलबीर कौर, थाना प्रभारी तरावड़ी